फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   student deadbody found

नाले में मिला छात्र का शव

Wed, 02 Mar 2022 12:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 12:11 AM IST
विज्ञापन
student deadbody found
छात्र रेनिल का फाइल फोटो। संवाद - फोटो : UNNAO
उन्नाव। सोहरामऊ थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह चिरैयानाला में लखीमपुर खीरी के छात्र का शव मिलने से सनसनी फैल गई। कुछ दूर उसकी बाइक मिली है। पुलिस ने पुलिया से नीचे गिरने की आशंका पर पोस्टमार्टम कराया। रिपोर्ट में हैंगिंग की पुष्टि होने पर पुलिस हाईवे से लेकर घटनास्थल तक लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज तलाश रही है।
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी के खीरी थाना क्षेत्र के बैरादर गांव निवासी रेनिल (33) लखनऊ के त्रिवेणीनगर में किराये पर रहकर एसएससी की तैयारी कर रहा था। मंगलवार को उसका शव सोहरामऊ-असोहा मार्ग पर चिरैयानाला में पड़ा मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव से कुछ दूर उसकी बाइक व बैग पड़ा मिला। आधार कार्ड से पहचान कर पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी। दोपहर को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे पिता दिनेश वर्मा ने बताया कि रेनिल से शनिवार को बात हुई थी। वह पैसों के लिए परेशान था। उसे जल्द ही पैसे भेजने की बात कही थी। एसओ अखिलेश तिवारी ने बताया कि सेना से सेवानिवृत्त पुरवा के बरबट गांव निवासी सुरेश मृतक के घर के बगल में रहता है।
विज्ञापन

वह लखनऊ में ही बिजली विभाग में सिक्योरिटी गार्ड है। 22 फरवरी को रेनिल सुरेश के घर बरबट गया था। सुरेश ने बताया कि रविवार दोपहर रेनिल उसके घर से निकला था। वह सोहरामऊ कैसे पहुंचा, इसकी जानकारी नहीं है। वहीं देर शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पुलिस व परिजनों को चौंका दिया। रिपोर्ट में हैंगिंग से मौत की पुष्टि हुई है। जबकि न तो छात्र के गले में रस्सी मिली और न ही आसपास कहीं कोई पेड़ है। एसओ अखिलेश तिवारी ने बताया कि छात्र यहां तक कैसे पहुंचा, इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed