फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   strice

निजीकरण के विरोध में बिजली कर्मचारियों ने किया कार्यबहिष्कार

Thu, 04 Feb 2021 12:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
strice
उन्नाव। बिजली वितरण व्यवस्था को निजी हाथों में सौंपने के विरोध में अभियंताओं और कर्मचारियों ने तीन घंटे का कार्य बहिष्कार किया। इस दौरान सभी कर्मचारी दही चौकी अधीक्षण अभियंता कार्यालय पहुंचे। यहीं पर कार्य बहिष्कार करते हुए सरकार की नीतियों का विरोध किया।
विज्ञापन

विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के संयोजक एससी शर्मा ने कहा कि निजीकरण का प्रयोग उड़ीसा, ग्रेटर नोएडा और आगरा में विफल हो चुका है। फिर भी केंद्र सरकार ने बिजली के निजीकरण के लिए इलेक्ट्रिसिटी अमेंडमेट बिल 2020 एवं स्टैंडर्ड बिडिंग डॉक्यूमेंट जारी किया है। इससे देशभर के बिजली कर्मियों में गुस्सा है। केंद्र सरकार के निर्देश पर केंद्र शासित प्रदेशों पांडिचेरी व चंडीगढ़ में बिजली के निजीकरण की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। इसी के विरोध में सांकेतिक कार्य बहिष्कार किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बिजली कर्मचारी किसान आंदोलन को नैतिक समर्थन दे रहे हैं। उनकी मांगों में इलेक्ट्रिसिटी अमेंडमेंट बिल 2020 की वापसी की मांग भी शामिल है। इस दौरान सह संयोजक निखिल जायसवाल, जोनल सचिव इं. विवेक पटेल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed