{"_id":"21663a4276bcbeae8c1a2ffe3d38a4bc","slug":"storm-ruined-farmers-hope-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी में उड़ीं किसानों उम्मीदें ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी में उड़ीं किसानों उम्मीदें
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Fri, 03 Apr 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
उन्नाव। किसानों की बची उम्मीदें भी शुक्रवार भोर पहर आई आंधी में उड़ गईं। रबी की फसल के साथ ही आम की फसल को भी भारी नुकसान हुआ है। इससे किसानों के सामने परिवार के पालन-पोषण की चिंता सता रही है। उधर, मौसम विभाग ने शनिवार व रविवार को तेज बारिश के साथ ही तेज हवाओं के चलने की भविष्यवाणी की है।
विज्ञापन
शुक्रवार भोरपहर करीब चार बजे अचानक मौसम ने पलटी खाई। आसमान में बादल छा गए और तेज हवाएं चलने लगीं। कुछ ही देर में अंधड़ शुरू हो गया। करीब एक घंटे तक तेज हवाएं चलती रहीं। यह देख किसान फिर प्रकृति के कहर ढाने की आशंका से कांप उठे।
विज्ञापन
हालांकि अंधड़ के साथ बारिश नहीं हुई। इससे किसानों ने राहत की सांस ली। तेज हवाओं से कई जगहों पर पेड़ों की डाल टूट गई। खेतों में पड़े गेहूं के बोझ दूसरे के खेतों में पहुंच गए।
विज्ञापन
किसानों का कहना है कि इस बार लगातार तेज हवाओं और बारिश का मौसम बना हुआ है। पूर्व में बारिश व ओलावृष्टि से रबी सीजन की अधिकांश फसलें तबाह हो गई हैं। जो बची है वह अब इस बारिश व अंधड़ से तबाह होने के कगार पर पहुंच गई है।
हसनगंज व सफीपुर की आम बेल्ट को भी तेज आंधी से भारी नुकसान हुआ है। पूर्व में हुई बारिश से हुए नुकसान के बाद बागवानों को शुक्रवार को भी भारी नुकसान हुआ है।
मौसम वैज्ञानिक डॉ. सीबी सिंह ने अगले दो दिन तेज बारिश होने की आशंका जताई है। शनिवार व रविवार को फिर मौसम बिगड़ेगा। तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके साथ ही तेज बारिश की भी आसार हैं। उन्होंने बताया कि अभी मौसम के साफ होने की संभावना कम है। इस माह के पहले पखवारे तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा और तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश भी हो सकती है।