फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   state governer Ram NAYAK

आजम के 60 में 20 शब्द असंसदीय - राज्यपाल

Mon, 11 Apr 2016 12:38 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव Updated Mon, 11 Apr 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
state governer Ram NAYAK
राज्यपाल राम नाईक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

भारत का वह नागरिक जो ‘भारत माता की जय’ बोलने से कतराता है, कौवे के समान है। जो इसे गर्व से बोलता है, वह कोयल जैसा है। राज्यपाल रविवार को विधान परिषद सदस्य व वरिष्ठ भाजपा नेता हृदय नरायन दीक्षित के छोटे बेटे सुशील कुमार दीक्षित के तिलकोत्सव में शामिल होने मौरावां के लऊवा गांव आए थे। कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बातचीत में राज्यपाल ने कहा कि प्रदेश के कैबिनेट मंत्री आजम खां ने उन पर जो बयान दिया था, उसके 20 शब्दों में असंसदीय भाषा का प्रयोग किया गया था। मुस्लिम नेता ओवैसी के ‘भारत माता की जय’ न बोलने के बयान पर उन्होंने कहा कि जो ‘भारत माता की जय’ बोलते हैं, वह कोयल सरीखे होते हैं। जो नहीं बोलते हैं वह केवल कौवे की तरह कांव-कांव ही करते हैं। उन्होंने कहा कि इस बारे में अब ज्यादा बोलना ठीक नहीं है। केरल के मंदिर में हुए हादसे पर शोक प्रकट करते हुए कहा कि ऐसी आपदाओं के समय देशवासियों को एकजुट हो जाना चाहिए। शाम करीब 4 बजे कार्यक्रम में पहुंचे राज्यपाल 20 मिनट मौजूद रहे। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय, भाजपा नेता विनय कटियार, केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति, सपा नेता व सूबे के स्वास्थ्य राज्यमंत्री सुधीर रावत, सपा एमएलसी सुनील सिंह यादव, सदर भाजपा विधायक पंकज गुप्ता, पुरवा के सपा विधायक उदयराज यादव, भगवंतनगर के सपा विधायक कुलदीप सिंह सेगर और रायबरेली के एमएलसी दिनेश सिंह आदि नेताओं के साथ हृदय नारायण दीक्षित के बड़े बेटे अरुण दीक्षित भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed