{"_id":"0fb0136343e223fef7c7d55c14b3e377","slug":"started-selling-papers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Fri, 25 Sep 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। पहले चरण में होने वाले
विज्ञापन
ब्लाकों के जिला पंचायत व क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन पत्रों
की बिक्री शुरू हो गई है। शुक्रवार को एडीएम कार्यालय से जिला पंचायत सदस्य
पद के लिए 35 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। बिछिया तृतीय पद के लिए सबसे
ज्यादा सात नामांकन पत्र बिके। इसी बिछिया चतुर्थ व द्वितीय के 4-4, प्रथम
के 6, पुरवा व असोहा द्वितीय के 1-1, असोहा प्रथम के 2, हिलौली चतुर्थ के
1, तृतीय के 3, द्वितीय के 4 और प्रथम के 2 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई।
जानकारों की मानें तो क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन पत्रों की बिक्री संबंधित ब्लाक कार्यालय से की जा रही है। पहले दिन बीडीसी सदस्य पद के लिए करीब एक सौ नामांकन पत्र बिक गए हैं। पहले चरण में जिले की पुरवा, हिलौली, बिछिया व असोहा ब्लाक में चुनाव प्रक्रिया होनी है। इन ब्लाकों की जिला पंचायत व क्षेत्र पंचायत सदस्य सीटों के लिए 9 अक्टूबर को चुनाव होगा। इसके लिए 28 सितंबर से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। पर्चा दाखिल करने के तीन दिन पहले इन ब्लाकों से जुड़ी डीडीसी और बीडीसी सीटों के नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू हो गई है।