फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   SS and TC are in plain clothes duty to reprimand, explained rules

सादी वर्दी में ड्यूटी कर रहे एसएस व टीसी को फटकार, समझाए नियम

Thu, 24 Nov 2016 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव Updated Thu, 24 Nov 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
SS and TC are in plain clothes duty to reprimand, explained rules
उन्नाव जंक्शन पर टीसी से पूछताछ करते सीनियर डीसीएम शिवेंद्र शुक्ला - फोटो : अमर उजाला
रेलवे के वरिष्ठ मंडल वाणिज्यिक प्रबंधक (सीनियर डीसीएम) शिवेंद्र शुक्ला ने बुधवार को उन्नाव जंक्शन का निरीक्षण किया। इस दौरान सादी वर्दी के घूम रहे एसएस व टीसी को फटकार लगाई। एक टीसी की पर्सनल व विभागीय कैश की जांच के लिए तलाशी भी कराई। इसके अलावा वह रिजर्वेशन काउंटर पर गए और हजार व पांच सौ की नोट से टिकट के लेनदेन को भी चेक किया।
विज्ञापन


सीनियर डीसीएम बुधवार दोपहर करीब एक बजे उन्नाव रेलवे स्टेशन पहुंचे। सबसे पहले एसएस के रूम में पहुंचे जहां एसएस विश्राम बिना वर्दी के मिले। स्टेशन पर कई टीसी भी बिना वर्दी के ही घूम रहे थे। उन्होंने सभी को बुलाकर फटकारा और वर्दी में रहने की हिदायत दी। इसके बाद रेलवे के अलग-अलग कार्यालयों में अव्यवस्थित दस्तावेजों को देख उनका पारा चढ़ गया। संबंधित अधिकारियों को दुरुस्त करने के लिए 20 दिसंबर तक का समय दिया।
विज्ञापन


इसके बाद वह मुख्य टिकट निरीक्षक बीएल मीना के कार्यालय में स्टेशन पर मौजूद अन्य टीसी को वहीं बुलाकर पूछताछ की। स्टेशन के रिजर्वेशन काउंटर पर एक हजार व पांच सौ के नोट से टिकटों के लेनदेन को भी चेक किया। इसके बाद वह सभी स्थानीय अधिकारियों को जल्द ही दूसरी विजिट करने की चेतावनी देकर चले गए। स्टेशन अधीक्षक विश्राम ने बताया कि सीनियर डीसीएम अचानक आए थे उन्होंने पूरा स्टेशन चेक किया लेकिन उन्हें कोई कमी नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed