फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   SS Academy won the trophy after beating DCA by 28 runs

डीसीए को 28 रनों से हराकर एसएस एकेडमी ने ट्राफी पर कब्जा किया

Fri, 01 Apr 2022 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
SS Academy won the trophy after beating DCA by 28 runs
उन्नाव। जिला किक्रेट एसोसिएशन के तत्वावधान में चल रही अंडर-19 रजनींद्र नाथ क्रिकेट प्रतियोगिता में एसएस एकेडमी ने कसी गेंजबाजी के दम पर फाइनल मुकाबले में डीसीए को 28 रनों से हराकर ट्राफी पर कब्जा किया।
विज्ञापन

पंडित दीन दयाल स्पोर्टस स्टेडियम में गुरुवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में डीसीए के कप्तान सूरज त्रिपाठी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए एसएस एकेडमी की टीम निर्धारित 20 ओवरों के मैच में 19.2 ओवर में 136 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।
विज्ञापन

एसएस एकेडमी की तरफ से आयुष ने 22 व फैजान ने 24 रन बनाएं। वहीं टीम के अन्य बल्लेबाज खास प्रदर्शन नहीं कर सके।
डीसीए की तरफ से गेंदबाजी करते हुए सूरज ने चार व आयुष ने तीन विकेट लिए। वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी डीसीए की टीम एसएस एकेडमी की कसी गेंदबाजी के सामने 20 ओवर में नौ विकेट खोकर केवल 108 रन ही बना सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें निर्भय ने 38 व रिषभ ने 21 रन बनाए। एसएस एकेडमी की तरफ से गेंदबाजी करते हुए आयुष जयसवाल ने तीन व स्पर्श ने दो विकेट चटकाए। मैन ऑफ द मैच का खिताब एसएस एकेडमी टीम के गेंदबाज आयुष जयसवाल व मैन ऑफ द सीरीज डीसीए के खिलाड़ी सूरज त्रिपाठी को दिया गया।
विजेता व उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को मोहन लाल मिश्र ने सम्मानित किया। इस दौरान डीसीए के महामंत्री पीके मिश्रा, सयुंक्त सचिव राजेंद्र नाथ, राजेश चौधरी, महेंद्र त्रिपाठी समेत कई लोग मौजूद रहे।

पिच में गड्ढे मैच में दरी, ओवर घटाए
जिला किक्रेट एसोशिएसन के तत्वाधान मे चल रही कि क्रेट मैच का फाइनल मुकाबला सुबह नौ बजे से शुरु होना था। मगर सुबह खिलाड़ी जब मैदान में पहुंचे तो पिच पर छोटे- छोटे गढ़्ढें किसी शरारती तत्वों ने बना दिए।
संस्था के सयुंक्त सचिव राजेंद्र नाथ ने खिलाड़ियों की मदद से पिच को दुरूस्त किया। जिसके चलते 30 ओवर की बजाए 20 ओवर का कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed