{"_id":"58810f814f1c1b4216efe745","slug":"srerah-hectic-city-firing-stampede","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में सरेराह ताबड़तोड़ फायरिंग, मची भगदड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में सरेराह ताबड़तोड़ फायरिंग, मची भगदड़
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
Updated Fri, 20 Jan 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
searching
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राहगीरों में जिसे जहां जगह मिली दुबक गया। बवाल की आशंका में आसपास के दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर निकल गए। फायरिंग के दौरान लखनऊ की ओर जा रही रोडवेज बस में भी छर्रे लगे तो यात्रियों में चीखपुकार मच गई। गनीमत रही कि कोई यात्री घायल नहीं हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से एक बाइक और खोखे बरामद किए हैं। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन
माखी थानाक्षेत्र के पूरा गांव निवासी प्रांजुल पुत्र हर्षवर्धन गुरुवार सुबह सदर कोतवाली के मोहल्ला मोतीनगर में रहने वाले ममेरे भाई गोलू चंदेल के यहां आया था। शाम करीब चार बजे वह घर के बाहर खड़ा था। तभी प्रांजुल का दोस्त पीतांबर नगर मोहल्ला निवासी अनमोल शुक्ला अपने तीन साथियों के साथ पहुंच गया। दोनों में बातचीत के दौरान ही विवाद हो गया। इसके बाद अनमोल व उसके साथी वहां से चले गए। थोड़ी देर बाद अनमोल वापस आया और घर के सामने फायरिंग शुरू कर दी। शहर के भीड़भाड़ वाले मुख्य मार्ग पर ताबड़तोड़ फायरिंग से लोगाें में भगदड़ मच गई। इसी दौरान एक फायर उन्नाव से लखनऊ की ओर जा रही रोडवेज बस में भी लगी तो उसमें बैठे यात्रियों में चीखपुकार मच गई। हालांकि किसी यात्री को छर्रे नहीं लगे। युवक ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए भाग निकला। आसपास की दुकानों में भी ताले लग गए। सूचना पर शहर कोतवाली व दही चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। इस दौरान पुलिस को चार खाली खोके मिले हैं। प्रांजुल का कहना है कि वह घर के बाहर खड़ा हुआ था। उससे कोई खास बात भी नहीं हुई फिर भी घर के सामने फायरिंग करने लगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। कोतवाली प्रभारी आईपी सिंह ने बताया कि फायरिंग हुई है। खोखे भी बरामद हुए हैं। युवक की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन