फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   sports

दौड़ में ज्योति और विनय ने भरा फर्राटा

Sat, 06 Aug 2022 01:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Aug 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
sports
फतेहपुर चौरासी के गांव दोस्तपुर शिवली में आयोजित ब्लॉक स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता में द? - फोटो : UNNAO
फतेहपुर चौरासी। युवा कल्याण विभाग के तत्वावधान में शुक्रवार को एक दिवसीय ब्लाक स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता में 200 युवाओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विजेताओं को मेडल, ट्राफी व प्रशिस्त पत्र देकर पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

200 मीटर बालकों की दौड़ में हिमांशु प्रथम, अभिषेक, सूरज कुमार ने क्रमश: द्वितीय व तृतीय स्थान पाया। वहीं 100 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में ज्योति, संध्या, नैंसी ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

दोस्तपुर शिवली गांव में आयोजित हुई प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधान पवन पाल ने किया। 100 मीटर दौड़ बालकक वर्ग में विनय पहले, रवि यादव दूसरे और आर्यांश तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में लंबी कूद में ज्योति प्रथम, नैंसी द्वितीय और संध्या तृतीय रहीं वहीं बालक वर्ग में सौरभ, कुश त्रिवेदी, नीरज विजयी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

200 मीटर बालकों की दौड़ में हिमांशु प्रथम, अभिषेक, सूरज कुमार ने क्रमश: द्वितीय व तृतीय स्थान पाया। कबड्डी बालक वर्ग में गांव उरैहनखेड़ा टीम प्रथम व फतेहपुर चौरासी ग्रामीण द्वितीय स्थान पर रही। बालिका वर्ग की कबड्डी में अयोध्या प्रसाद मिश्र विद्यालय प्रथम, आरबीएस विद्यालय द्वितीय स्थान पर रहा।

वॉलीबॉल बालक वर्ग में शेरपुर अछिरछा की टीम प्रथम और फतेहपुर चौरासी ग्रामीण की टीम द्वितीय स्थान पर रही।
क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी चांदनी सोनी ने सभी विजेताओं को मेडल, ट्राफी व प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया।
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम आने वाले खिलाड़ियों को जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का मौका मिलेगा। कार्यक्रम में डॉ. देवेंद्र कुमार शुक्ल, डॉ. जीनत परवीन, अरुण कुमार, अवधेश लोधी, राजा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed