फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   sports

डीसीए स्ट्राइकर्स सेमी फाइनल में

Fri, 11 Mar 2022 06:04 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 06:04 PM IST
विज्ञापन
sports
जीत के बाद विक्ट्री चिन्ह दिखाते डीसीए स्ट्राइकर्स टीम के खिलाड़ी। संवाद - फोटो : UNNAO
उन्नाव। अंडर-19 रजनींद्र दीक्षित जनपदीय क्रिकेट लीग में डीसीए स्ट्राइकर्स ने शिवाय स्पोर्ट्स शुक्लागंज को 56 रनों से हराकर सेमी फाइनल में प्रवेश किया। जिला क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से लीग आयोजित की गई है।
विज्ञापन

पं. दीनदयाल स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेले गए मैच में शिवाय स्पोर्ट्स के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया। डीसीए स्ट्राइकर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सूरज के नाबाद 58 और ऋषभ के 34 रनों की बदौलत निर्धारित 30 ओवर के मैच में छह विकेट खोकर 168 रन बनाए। शिवाय स्पोर्ट्स की ओर से उमेश ने तीन विकेट लेकर खिलाड़ियों को पवेलियन भेजा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी शिवाय स्पोर्ट्स को डीसीए स्ट्राइकर्स के गेंदबाजों ने शुरुआती झटका दे दिया। अर्जुन व अमन ने तीन-तीन विकेट लेकर शिवाय स्पोर्ट्स के बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया।
विज्ञापन

इस कारण शिवाय स्पोर्टस की पूरी टीम 112 रनों पर ही पवेलियन लौट गई। शिवाय स्पोर्ट्स की ओर से सिर्फ सुधीर ने 36, प्रमोद व सरफराज ने 15-15 रन और शिवांश ने 11 रनों का योगदान दिया। इस तरह से डीसीए स्ट्राइकर्स ने 56 रनों से मैच जीत लिया। मैच में अंपायरिंग नीरज व शिशिर तथा स्कोरिंग आरके वर्मा ने की। जिला क्रिकेट एसोसिएशन के महामंत्री पीके मिश्रा ने बताया कि लीग का अगला मैच सोमवार को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed