फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   sports

असोहा की टीम ने जीता टूर्नामेंट

Sat, 29 Jan 2022 04:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 04:57 PM IST
विज्ञापन
sports
क्रिकेट मैच जीत दर्ज कराने के बाद विक्ट्री चिन्ह दिखाते असोहा टीम के खिलाड़ी। संवाद - फोटो : UNNAO
असोहा। ब्लाक के कुटीबीर मंदिर परिसर में चल रहा जय मां डेहवा देवी क्रिकेट टूर्नामेंट असोहा टीम ने जीत लिया। फाइनल मुकाबले में असोहा ने चंदनखेड़ा को सौ रनों से पराजित किया।
विज्ञापन

शनिवार को खेले गए फाइनल मैच में टॉस जीतकर असोहा टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी। असोहा के कप्तान हिमांशु ने शानदार 50 रन बनाए। अनुराग पाल के 42 रनों की बदौलत असोहा ने 14 ओवर में आठ विकेट खोकर 157 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी चंदनखेड़ा की टीम शुरुआत में ही बिखर गई। मात्र 57 रन पर ही पवेलियन लौट गई। 42 रन और तीन विकेट लेने वाले अनुराग पाल को मैन आफ द मैच चुना गया। इससे पहले ब्लाक प्रमुख बीतेंद्र यादव ने खिलाड़ियों ने परिचय प्राप्त करके फाइनल का शुभारंभ किया था। आयोजक अजय सविता, पम्मू, रोहित, मनोज गुप्ता आदि ने खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed