{"_id":"61e1748fd0db1d252f10ac3e","slug":"sports-unnao-news-knp6752158180","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ की टीम ने कानपुर को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ की टीम ने कानपुर को हराया
विज्ञापन
क्रिकेट मैच में शॉट लगाता बल्लेबाज। संवाद
- फोटो : UNNAO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। आरबी श्रीवास्तव की स्मृति में कैश मनी क्रिकेट टूर्नामेंट के चौथे दिन लाइफ केयर लखनऊ की टीम ने एफसीए कानपुर को हरा दिया। लखनऊ की बेहतरीन बैटिंग व गेंदबाजी के सामने कानपुर की टीम टिक नहीं सकी।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेडियम में मैच का उद्घाटन करुणा एक लक्ष्य है की राष्ट्रीय अध्यक्षा नर्मता दुबे और पीडी युजवेंद्र सिंह ने किया। कानपुर की टीम लखनऊ के गेंदबाजों के आगे शुरुआती दौर में ही लड़खड़ाती नजर आई। विकास (35) और जहीर के (16) रनों के बदौलत तय 20 ओवर में सभी विकेट गंवाकर 122 रन बनाए। लखनऊ की तरफ से बेहतरीन गेंदबाजी कर जय शुक्ला और मिलन यादव ने तीन तीन विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी लाइफ केयर लखनऊ की टीम ने 19.3 ओवर में ही पांच विकेट के नुकसान पर 123 रनों का लक्ष्य हासिल कर मैच को अपनी टीम की झोली में डाल दिया। लखनऊ की ओर से बेहतरीन बल्लेबाजी कर प्रशांत गुप्ता ने पांच छक्के और आठ चौकों की मदद से 59 गेंद में 93 रन बनाकर मैन ऑफ द मैच का खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन
कानपुर की ओर से आदित्य दीक्षित ने दो विकेट लिए। ओम मिश्रा और सिद्धार्थ सिंह ने अंपायर की भूमिका निभाई। मोहम्मद गाजी और आकाश सविता ने स्कोरिंग की। धर्मेंद्र वर्मा ने विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहकर खिलाखिड़ों का उत्साहवर्धन किया और आयोजकों को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान नवीन सिन्हा, अभिषेक श्रीवास्तव, प्रदीप श्रीवास्तव, ओम मिश्रा, डॉ मनीष सेंगर, साहिल सलीम, विकास सिन्हा के अलावा पंकज मिश्रा, सचिन निगम, अवध निगम, हृदय श्रीवास्तव, नीरज निगम, कैलाश नेगी, सुनील त्रिपाठी, मौजूद रहे। अगला मैच उन्नाव और कानपुर की टीम के बीच होगा।