फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   sports

कबड़्डी में सीटीपीएन की टीम जीती

Thu, 02 Dec 2021 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
sports
महात्मागांधी इंटर कॉलेज में जोन स्तरीय सांसद खेल स्पर्धा प्रतोयोगिता में प्रतिभाग करतीं छात्र? - फोटो : UNNAO
सफीपुर। महात्मा गांधी इंटर कॉलेज में जोन स्तरीय सांसद खेल स्पर्धा का आयोजन हुआ। तीन ब्लॉकों को मिलाकर बनाए गए जोन में संचालित स्कूलों के छात्रों ने कबड्डी व खो-खो खेल में प्रतिभाग किया। कबड्डी में सीपीटीएन और खो-खो में आरडीएस की टीम विजेता रही।
विज्ञापन

सांसद खेल स्पर्धा में सफीपुर, बांगरमऊ व फतेहपुर चौरासी क्षेत्र के स्कूलों के छात्रों को शामिल किया गया था। कबड्डी में सीपीटीएन उगू कालेज की टीम विजेता व आरडीएस बांगरमऊ की टीम उप विजेता रही। खो-खो प्रतियोगिता में आरडीएस बांगरमऊ की टीम विजेता व जीजीआई सफीपुर टीम उपविजेता रही। अच्छे खेल का प्रदर्शन करने पर अभिजीत, सौरभ कनौजिया, गौतम सिंह, मोहित यादव, अर्पित, शिवम, हर्षिता, काव्या और उप विजेता टीम के सरवन, आकाश, ललित, अनुज को पुरस्कृत किया गया। खो-खो में विजेता गौरव द्विवेदी कामरान, नरेंद्र पाल, हिमांशु, अनन्या कटियार मोनी यादव को प्राचार्य शरीफ खां ने पुरस्कृत किया। क्रीड़ा प्रतियोगिता के जोन प्रभारी कुलदीप पटेल ने बताया कि सभी विजेता खिलाड़ी तीन दिसंबर जिला मुख्यालय स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी चांदनी सोनी व लेफ्टिनेंट सुभाषचंद्र भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed