फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   sports

सर्वेश ने जीती 5100 की कुश्ती

Thu, 07 Oct 2021 12:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
sports
चकलवंशी। नवाबगंज के बिरसिंघी मलेथा में आयोजित दंगल में प्रदेश भर से आए पहलवानों ने दांवपेंच दिखाए। जनपद के पहलवान सर्वेश ने सबसे बड़ी कुश्ती जीतकर 5100 का पुरस्कार हासिल किया।
विज्ञापन

ब्लाक प्रमुख रोशनी रावत के प्रतिनिधि रवी प्रताप सिंह व ग्राम प्रधान अकील खान ने दंगल का आयोजन कराया। सर्वाधिक 5100 रुपये की कुश्ती के लिए जनपद के देवारा निवासी पहलवान सर्वेश व झांसी के मोहर सिंह के बीच मुकाबला हुआ। इसमें सर्वेश ने मोहर सिंह को पटकनी दी। इस कुश्ती पर दर्शकों की तालियों से मैदान गूंज उठा। इससे पहले सर्वेश ने लखनऊ के अमित को भी पराजित किया। बंथर के विपिन ने बांगरमऊ के सुशील, ओरहर के जसवंत ने कानपुर के नरेंद्र सिंह, झांसी के टाइगर ने उन्नाव के विपिन, भदनी के उमेश ने सैदापुर के विजय और अंशुल ने बलवीर को हराया। आयोजकों ने विजेता पहलवानों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर वीरेंद्र सिंह, जसकरन, विनोद, राजन तिवारी, शारदा सिंह, कमलेश यादव, अनुराग तिवारी, दिनेश यादव, अनुराग सिंह, मनोज प्रधान, अर्जुन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed