{"_id":"672e5e9117e569487e046124","slug":"speeding-mini-bus-overturns-after-wheel-hits-pothole-21-injured-unnao-news-c-221-1-sknp1054-122368-2024-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: गड्ढे में पहिया जाने से पलटी तेज रफ्तार मिनी बस, 21 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: गड्ढे में पहिया जाने से पलटी तेज रफ्तार मिनी बस, 21 घायल
विज्ञापन
औरास। चकलवंशी-संडीला मार्ग पर एक्सीलेटर वायर टूटने से मिनी बस अनियंत्रित हो गई। पहिया सड़क के गड्ढे में जाने से बस सड़क किनारे खंती में चली गई। हादसे में 21 सवारियां घायल हुई हैं। सीएचसी से तीन को ट्रामा सेंटर लखनऊ और एक को जिला अस्पताल रेफर किया गया। दो निजी अस्पताल चले गए। घटना के बाद चालक भाग निकला।
उन्नाव से 21 सवारियां लेकर मिनी बस शुक्रवार दोपहर 12 बजे हरदोई के संडीला जाने के लिए निकली थी। गाड़ी पवन चला रहा था। दोपहर करीब तीन बजे चकलवंशी-संडीला मार्ग पर शीशी चौराहे के पास बस के एक्सीलेटर का वायर अचानक टूटने से बस अनियंत्रित हो गई। हाथ में एक्सीलेटर का टूटा वायर पकड़कर बस चला रहे चालक से गाड़ी अनियंत्रित हो गई। इससे सड़क किनारे बने गड्ढे में आगे का पहिया जाने से बस आगे जाकर खंती में पलट गई। घटना से यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। राहगीरों की भीड़ के साथ थानाध्यक्ष, डायल 112 की गाड़ी मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कर सभी घायलों को बस से निकालकर नौ एंबुलेंस से स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया।
घायलों में औरास के आदमपुर फैजुल्ला नगर निवासी श्रीमती (32), चकहयात नगर के अमन (18), अलीशा (13) पुत्री अमजद अली, रहमतुन (18), नसीबुन निशा (31), पंडितखेड़ा के साहिल (13) पुत्र रमेश, आर्यन (11) पुत्र रमेश, पीयूष (13) पुत्र नंदकिशोर, हसनगंज कोतवाली के गढ़ीफतेहाबाद के प्रमोद सिंह (28), संडीला के अमीन (22), मुद्दसिर (25), उन्नाव के सर्वेश त्रिपाठी (38), उनकी पत्नी रजनी (35), औरास परेवरी निवासी जवाहर (61), हसनपुर के बिंदू शुक्ला (35), संडीला के सद्दाम (35) सहित 21 सवारियां शामिल रहीं।
विज्ञापन
इसमें जवाहर, बिंदू शुक्ला और सद्दाम को सीएचसी से ट्रामा सेंटर लखनऊ और रजनी त्रिपाठी को जिला अस्पताल रेफर किया गया। अलीशा और प्रमोद का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। थानाध्यक्ष अश्वनी मिश्र ने बताया कि घटना के समय बस में 21 सवारियां थीं। सभी को चोटें आई थीं। इसमें छह की हालत गंभीर थी। इसमें तीन लखनऊ ट्रामा सेंटर, एक जिला अस्पताल और दो निजी अस्पताल गए। एआरटी प्रवर्तन एके सिंह ने बताया कि बस की जांच की गई। उसके सभी कागज सही हैं। मानक के अनुसार सवारियां भी थीं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
घटना की कहानी, यात्री की जुबानी
मिनी बस में उन्नाव से संडीला जा रहे यात्री अमन बाजपेई ने बताया कि बस के एक्सीलेटर का तार रास्ते में टूट गया था। चालक एक हाथ से बस चला रहा था और दूसरे हाथ से तार को पकड़े था। सड़क के गड्ढे में बस जाने से संतुलन बिगड़ गया और वह खंती में जाकर पलट गई। यात्रियों के मुताबिक, एक्सीलेटर वायरल टूटा होने के बाद भी बस की रफ्तार तेज थी। संडीला से उन्नाव जाने का बस का नंबर मिलने में देरी न हो जाए इसलिए 21 सवारियों की जान जोखिम में डाल दी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
भर जाते गड्ढे तो शायद न होती घटना
संडीला-चकलवंशी मार्ग से परौरी बार्डर तक सड़क में कई बड़े गड्ढे हैं। इन गड्ढों में फंसकर आए दिन बाइक सवार तो गिरते ही हैं। शुक्रवार को मिनी बस भी उसी का शिकार हो गई।