{"_id":"14d997174c6ffed9e0f0677ce2542aeb","slug":"sp-have-today-joined-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी ने शुक्रवार को किया कार्यभार ग्रहण ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसपी ने शुक्रवार को किया कार्यभार ग्रहण
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Sat, 27 Dec 2014 12:11 AM IST
विज्ञापन
उन्नाव। जनपद के नए कप्तान महेंद्र पाल सिंह ने शुक्रवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया। पत्रकारों से वार्ता के दौरान उन्होंने जनपद में बढ़ते अपराध को रोकना पहली प्राथमिकता बताया। कहा कि इस काम के लिए जनता का भी सहयोग लिया जाएगा। अपराधियों सख्ती से निपटने की बात भी नए एसपी ने कही। उन्होंने थानों में इंस्पेक्टरों की तैनाती बढ़ाने पर जोर देने की बात कही।
विज्ञापन
1980 बैच के पीपीएस और 1996 आईपीएस हुए महेंद्र पाल सिंह ने कहा कि राजस्व से जुड़ी छोटी-छोटी घटनाओं की ओर पुलिस के ध्यान न देने के कारण यह मामले आगे चलकर बड़े हो जाते हैं। इसलिए इन छोटे-छोटे मामलों को तेजी से निपटाया जाएगा ताकि आगे यह बड़ा रूप न ले सकें। जनता के सहयोग से ही अच्छी पुलिसिंग की जा सकती है। इसके लिए जनता से संवाद स्थापित करने के लिए वह खुद रूबरू होंगे। किसी को कोई भी शिकायत होने पर सीधे उनसे संपर्क कर सकता है। लखनऊ में एसपी विजिलेंस से स्थानांतरित होकर आए श्री सिंह ने कहा कि जनता की समस्या को दूर करना व बढ़ते अपराध को रोककर सुरक्षा की भावना जाग्रत करना उनकी प्राथमिकता में रहा है। हर घटना के बाद अधिकारी मौके पर पहुंचेगा। हसनगंज में चालक-क्लीनर सगे भाइयों की हत्या कर हुई साठ लाख रुपये की लूट व बिहार में युवती की हत्या के मामले को तेजी से सुलझाने की बात कही है। एसपी महेंद्र पाल सिंह इससे पहले बदायूं, नोएडा, सहारनपुर, सीतापुर आदि में एडिशनल एसपी और हापुड़ में एसपी के पद पर रह चुके हैं।
विज्ञापन