{"_id":"58a0abd44f1c1b1235d84529","slug":"sp-congress-brsin-uma","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा-कांग्रेस पर बरसीं उमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा-कांग्रेस पर बरसीं उमा
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
Updated Mon, 13 Feb 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
bjp leader uma bharati
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कहा कि 11 मार्च को सपा व कांग्रेस का प्रदेश से सूपड़ा साफ हो जाएगा। बसपा सुप्रीमो मायावती पर तंज कसा कि जब उनकी इज्जत और जान मुसीबत में थी तो एक भाजपाई ने ही रक्षा की थी। उमा ने नोटबंदी का विरोध करने वाले नेताओं पर भी करारा प्रहार करते हुए कहा कि जमीनों और मालाओं का पैसा जब फंस गया तो लोग नोटबंदी को गलत बनाने लगे। वह रविवार को पुरवा और सदर में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित कर रही थीं।
विज्ञापन
साध्वी ने गंगा सफाई पर कहा कि प्रदेश सरकार उन्हें इसके लिए एनओसी नहीं दे रही है। बोलीं कि इसके लिए उन्होंने काफी पहले मुलायम सिंह से कहा था कि उनका बेटा एनओसी नहीं दे रहा है तो वह इस बात को टाल गए थे। कहा कि अब पता चला कि बेटा जब उनको ही एनओसी नहीं दे रहा था तो वह मुझे क्या एनओसी दिलवा देते। कहा कि भाजपा की ऐसी आंधी चल रही है जिससे डरकर डूबती नाव पर परस्पर बैठे विरोधियों ने एक दूसरे का हाथ थाम लिया है। उन्होंने कहा कि राहुल अभी तक कुर्ते की बांह फाड़ रहे थे, गठबंधन के बाद अब कुर्ता फाड़ने की बारी आने वाली है। माया सरकार में उनके भाई ने करोड़ों रुपये जमा कर लिए हैं इसका तो हिसाब आगे देना ही होगा। सदर विधानसभा के बिधनू बाजार स्थित जनसभा में सांसद साक्षी महाराज, सदर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी पंकज गुप्ता, भाजपा नेता आनंद अवस्थी, पालिकाध्यक्ष रामचंद्र गुप्ता, संजय तिवारी, अनूप त्रिवेदी, विवेक मिश्रा, अंकुर शुक्ला, मनीष जायसवाल, गोल्डी गुप्ता भी मौजूद रहे। इसके अलावा पुरवा स्थित डाकघर मैदान में आयोजित जनसभा का संचालन बाल शंकर त्रिपाठी ने किया। इस मौके पर सासंद साक्षी महाराज, महेंद्र सिंह एमएलसी, भगौती रावत, गंगा प्रसाद वर्मा, गोरे लाल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
वह कहते थे पता नहीं, हम कहते हैं हमें सब पता
साध्वी ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह पर तंज कसते हुए कहा कि जब वह पीएम थे तो कोयला व टूजी जैसे घोटाले हुए और जब उनसे पूछा गया कि कोयला और टूजी जैसे घोटाले कैसे हुए तो वह बोले मुझे क्या पता। कहा कि हमारे प्रधानमंत्री कहते हैं कि न खाऊंगा और ना खाने दूंगा।
विज्ञापन
सभी सर्वे भाजपा को जिता चुके हैं
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सभी सर्वे भाजपा को जीतता दिखा रहे हैं। उन्होंने जनता से कहा कि अगर भयमुक्त, भ्रष्टाचारमुक्त, विकासशील सरकार चाहिए तो भाजपा को पांच साल के लिए प्रदेश की बागडोर दे दो। देखना सच में प्रदेश बदल जाएगा।
15 दिन के अंदर जेल में होंगे गुंडे
उमा भारती ने कहा कि जैसे कल्याण सिंह, राजनाथ सिंह व राम प्रकाश गुप्ता की सरकारों में प्रदेश के सभी गुंडे जेल पहुंच गए थे। वैसे ही भाजपा की सरकार बनी तो 15 दिनों में गुंडे व माफिया जेल में होंगे। बोलीं, बिजली, सड़क, पानी की व्यवस्था करने में समय लगता है लेकिन कानून व्यवस्था 15 दिन में ठीक होगी।
पुरवा में नहीं उतरने दिया मेरा हेलीकाप्टर
साध्वी ने सपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उन लोगों ने मेरा हेलीकाप्टर पुरवा में नहीं उतरने दिया। वह समझ रहे थे कि परमीशन नहीं देंगे तो उमा पुरवा नहीं पहुंच पाएगी। उनके लाख प्रयासों के बाद भी मैं पुरवा की धरती पर होकर