फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   soler cold storej will make farmers prosperous

सोलर कोल्ड स्टोरेज देगा किसानों को समृद्धि

Mon, 22 Aug 2022 12:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Aug 2022 12:10 AM IST
विज्ञापन
soler cold storej will make farmers  prosperous
उन्नाव। प्रदेश सरकार ने किसानों की सहूलियत के लिए सोलर कोल्ड स्टोरेज निर्माण की योजना शुरू की है। इसके लिए किसान के पास 80 वर्ग मीटर भूमि होनी चाहिए। उन्हें 19.31 लाख रुपये नेडा विभाग में जमा करने होंगे। खुद की भूमि पर स्टोरेज होने से किसानों की आर्थिक तरक्की का मार्ग भी प्रशस्त होगा।
विज्ञापन

किसानों को निजी कोल्ड स्टोरेज में उपज रखने में काफी खर्च करना पड़ता है। निश्चित समय में उपज निकालने की बाध्यता भी रहती है। उपज खेत से निकालने के बाद तत्काल बाजार में बेचनी पड़ती है। फल, सब्जी और फूल अधिक समय तक रोके नहीं जा सकते। इन समस्याओं को देखते हुए शासन ने सोलर कोल्ड स्टोरेज बनाने की पहल की है। यूपी नेडा के माध्यम से किसान अपनी भूमि पर इसकी स्थापना कर सकेंगे।
विज्ञापन

छह मीट्रिक टन होगी क्षमता
सोलर कोल्ड स्टोरेज बनने से किसान उपज की मन मुताबिक बिक्री कर सकेंगे। स्टोरेज की क्षमता छह मीट्रिक टन होगी। इसमें किसान दूसरों की भी फसल रख सकेंगे। किराया मिलने से मुनाफा भी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों की फसल भंडारण की समस्या को दूर करने के लिए शासन ने सोलर कोल्ड स्टोरेज निर्माण की योजना शुरू की है। सोलर पैनल से संचालित इस स्टोरेज से किसानों को काफी फायदा मिलेगा। इसके लिए किसानों के पास 80 वर्ग मीटर जमीन होनी चाहिए। - नेपाल सिंह, परियोजना अधिकारी नेडा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed