फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Soldier suspended for indecency from women bank worker

महिला बैंक कर्मी से अभद्रता पर सिपाही निलंबित

Sun, 16 Feb 2020 12:49 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2020 12:49 AM IST
विज्ञापन
Soldier suspended for indecency from women bank worker
उन्नाव। शुक्रवार को बैंक ऑफ इंडिया शाखा दही चौकी में तैनात महिला बैंक कर्मी से नशे की हालत में अभद्रता करना पीआरवी बाइक के सिपाही को महंगा पड़ गया। महिला की शिकायत पर एसपी ने कोतवाल से जांच कराई थी। ब्रीथ एनलाइजर से हुई जांच में उसके नशे में होने की पुष्टि के बाद एसपी ने उसे निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

बैंक ऑफ इंडिया की महिला कर्मी शुक्रवार शाम बैंक से काम निपटाकर पैदल घर जा रही थी। आवास विकास बाईपास पर ओवरब्रिज के नीचे पीआरवी बाइक सवार सिपाही कपिल देव ने उससे नाम पते की जानकारी लेते हुए दुर्व्यवहार किया। महिला कर्मी ने इसकी शिकायत एसपी विक्रांतवीर से की। एसपी के निर्देश पर कोतवाल दिनेश चंद्र मिश्र मौके पर पहुंचे और पहले सिपाही फिर आसपास के लोगाें से जानकारी हासिल कर सिपाही की ब्रेथ एनलाइजर से जांच कराई। जांच में उसके नशे में होने की पुष्टि हुई। कोतवाल की रिपोर्ट पर एसपी ने सिपाही को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed