फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Soldier died after falling from the balcony of the room

Unnao News: कमरे की बालकनी से गिरकर सिपाही की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Sat, 03 Jun 2023 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Sat, 03 Jun 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
Soldier died after falling from the balcony of the room
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
उन्नाव जिले में किराए के मकान में रह रहा सिपाही रेलिंग न होने से तीसरी मंजिल की बालकनी से नीचे गिर गया। गंभीर हालत में कर्मियों ने उसे सीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के दौरान ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने वीडियोग्राफी के बीच शव का पोस्टमार्टम कराया। बाद में पुलिस लाइन में अंतिम सलामी दी गई। इसके बाद शव को गृहजनपद मुरादाबाद भेज दिया गया।
विज्ञापन


मुरादाबाद जिले के थाना भगतपुर के गांव चांदपुर निवासी हरि सिंह का पुत्र अजीत सिंह (31) वर्ष 2020 बैच का सिपाही था। उसकी पहली तैनाती उन्नाव पुलिस लाइन में हुई थी। इस समय उसकी ड्यूटी पुरवा कोतवाली में थी। अजीत सिंह मोहल्ला दीपक बिहार कस्बा निवासी प्रफुल्ल गुप्ता के मकान में तीसरी मंजिल पर किराए पर रहता था।
विज्ञापन


गुरुवार को ड्यूटी कर रात में वह घर गया था। रात करीब 1:30 बजे वह कमरे के बाहर बनी बालकनी के पास टहल रहा था। तभी शरीर का संतुलन बिगड़ गया। रेलिंग न होने से वह तीसरी मंजिल से सड़क पर गिर गया। उसी बिल्डिंग में रहने वाले अन्य लोगों ने उसे सीएचसी पहुंचाया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना परिजनों को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक का बड़ा भाई राजकुमार दोस्त इकराम के साथ पोस्टमार्टम हाउस पहुंचा। पुलिस लाइन में एएसपी शशि शेखर सिंह और सीओ पुरवा संतोष सिंह ने पुलिस कर्मियों के साथ उसे गार्ड ऑफ ऑनर दिया। उसके बाद परिजन पुलिस वाहन से शव लेकर गांव चले गए। पिता हरि सिंह आर्मी से सेवानिवृत्त हैं। बेटे की मौत की खबर से मां अंजू और तीन भाई रो-रोकर बेहाल हैं। कोतवाल चंद्रकांत सिंह ने बताया कि रेलिंग न होने से बालकनी से गिरकर सिपाही की मौत हुई है। वहां स्टॉफ के अन्य लोग भी रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed