फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Beaten by prison guards

बंदी ने सिपाही को पीटा

Thu, 17 Mar 2016 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो/उन्नाव Updated Thu, 17 Mar 2016 01:45 AM IST
विज्ञापन
Beaten by prison guards
कचहरी में सिपाही के साथ मारपीट करने वाले बंदियों को ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

हत्या, लूट जैसी गंभीर धाराओं में बंद चार बंदियों ने पेशी से लौटने के दौरान भागने का प्रयास किया। सिपाहियों के रोकने पर बंदियों ने एक सिपाही को पीटना शुरू कर दिया। वायरलेस मैसेज पास होते ही कोतवाली पुलिस ने किसी तरह बंदियों को अलग कर सिपाही को बचाया। चारों बंदियों के विरुद्ध सिपाही से मारपीट का मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन



बुधवार को जेल में बंद 24 बंदियों को पुलिस वैन से पेशी पर लाया गया। दोपहर डेढ़ बजे पेशी के बाद बंदी नूर आलम उर्फ  टाइगर निवासी गंगाघाट, सुरेश कुमार बाजपई निवासी घाटमपुर कला बीघापुर, सुरेंद्र सिंह निवासी मोहल्ला नरेंद्र नगर कोतवाली, राजकुमार निवासी रामपुर मांखी ने भागने का प्रयास किया।
विज्ञापन



सुरक्षा में लगे सिपाही रवींद्र ने नूरआलम को दौड़ाकर पकड़ा तो नूरआलम समेत चारों बंदियों ने उसे पीटना शुरू कर दिया। सिपाही रवींद्र पिटता रहा, उसने बंदी का हाथ नहीं छोड़ा। मारपीट से सेशन हवालात में भगदड़ मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसी बीच अन्य पुलिस कर्मियों ने घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने चारों बंदियों को गिरफ्त में लेकर सिपाही को बचाया। पुलिस ने चारों के विरुद्ध सिपाही से मारपीट का मामला दर्ज किया है। नूर आलम गंगाघाट थाने का हिस्ट्रीशीटर है। हत्या लूट समेत कई गंभीर मामलों में वह सलाखों के पीछे है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed