फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Smoke from the engine turned eyelash-Gwalior

बरौनी-ग्वालियर के इंजन से निकला धुआं

Sat, 18 Feb 2017 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव Updated Sat, 18 Feb 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
Smoke from the engine turned eyelash-Gwalior
Unnao Junction No. 1 standing on the train platform. - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

उन्नाव जंक्शन पर शुक्रवार दोपहर करीब ढाई बजे बरौनी ग्वालियर मेल के आने का अलाउंस किया गया। ट्रेन लखनऊ की ओर से जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर-2 पर आ ही रही थी कि इसके इंजन से तेज धुंआ निकलने लगा। इंजन से धुआं निकलते देख प्लेटफार्म पर मौजूद यात्री व अफसरों में दहशत भर गई। वहीं ट्रेन में मौजूद यात्री भी ट्रेन के धीमी होते ही कूदकर भागने लगे। अफसरों ने इसकी जानकारी चालक को दी। चालक ने गाड़ी रुकने पर सहचालक को धुएं का कारण देखने को कहा। सहचालक ने पूरे इंजन की जांच की तो तकनीकी खराबी के चलते धुआं निकलने की बात सामने आई। इसके बाद सहचालक ने शुरुआती मरम्मत कर ट्रेन के ओके होने का सिगभनल दिया। इसके बाद ट्रेन को कानपुर की ओर रवाना किया गया। इस बारे में ट्रेन चालक ने अपना नाम न बताते हुए कहा कि इंजन के प्रेशर पाइप में कुछ लीकेज था इस कारण धुआं निकला था। मरम्मत कर इसे दुरुस्त कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed