फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Sleeper bus collides with divider on expressway, five injured

Unnao News: एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराई स्लीपर बस, पांच घायल

Sun, 29 Sep 2024 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
Sleeper bus collides with divider on expressway, five injured
संवाद न्यूज एजेंसी औरास (उन्नाव)। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर लोधा टीकुर गांव के पास शनिवार रात चालक को झपकी आने से स्लीपर बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। घटना में दंपती समेत पांच यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। घटना के समय बस में 52 सवारियां थीं।
विज्ञापन




गोरखपुर से सवारियां लेकर स्लीपर बस शनिवार को जयपुर जा रही थी। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर थानाक्षेत्र के लोधा टीकुर गांव के पास रात करीब 11:30 बजे चालक को झपकी आने से बस डिवाइडर से टकरा गई। घटना के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन


बस टकराने से बिहार प्रांत के जिला नरवल मांझी के थाना पटखेवली के पनछम्मी चौपरा निवासी शाकिर अंसारी (45), मोहम्मद सफी अंसारी (30), शमशाद (22), बिहार पलिया के उमेश कुमार (33) और उनकी पत्नी ममता (27) घायल हो गईं। यूपीडा की एंबुलेंस से सभी घायलों को स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




थानाध्यक्ष अश्वनी मिश्रा ने बताया कि चालक को झपकी आने से बस डिवाइडर से टकराई थी। दंपती सहित पांच सवारियों को मामूली चोट आई है, अन्य सवारियां सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed