फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Six auto riders injured in car collision

Unnao News: कार की टक्कर से ऑटो सवार छह घायल

Sun, 25 Feb 2024 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Feb 2024 11:51 PM IST
विज्ञापन
Six auto riders injured in car collision
अचलगंज। उन्नाव-रायबरेली हाईवे पर कोरारीकला गांव के पास कार की टक्कर से ऑटो में सवार छह बराती घायल हो गए। पुलिस ने सभी को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से तीन को जिला अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन


माखी थानाक्षेत्र के गिरवरखेड़ा से बरात अचलगंज क्षेत्र के बलऊखेड़ा आई थी। रविवार को विदाई के बाद कुछ बराती ऑटो से लौट रहे थे। उन्नाव-लालगंज हाईवे पर कोरारी कला में कोल्ड स्टोरेज के पास उन्नाव की ओर से आ रही कार ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में ऑटो पलट गया। हादसे में बाबू की बेटी रिया (12), रामू की बेटी रूबी (13), केशन पाल (50) सहित छह लोग घायल हुए। उप निरीक्षक विनय मिश्रा ने बताया कि ऑटो में बैठे छह लोग घायल हुए थे। तीन को जिला अस्पताल रेफर किया गया था। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed