फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   SIT will investigate the records of seven teachers of the district in unnao

उन्नाव: जिले के सात शिक्षकों के अभिलेखों की होगी एसआईटी जांच

Thu, 16 Jul 2020 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
SIT will investigate the records of seven teachers of the district in unnao
उन्नाव। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय वाराणसी के शैक्षिक अभिलेखों पर नौकरी कर रहे जिले के सात शिक्षकों के अभिलेखों की जांच एसआईटी करेगी। बेसिक शिक्षा निदेशक के आदेश के बाद बीएसए ने जिले के छह ब्लॉकों में तैनात शिक्षकों की सूची निदेशक कार्यालय भेजी है।
विज्ञापन

संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय वाराणसी के शैक्षिक अभिलेखों पर लखनऊ के परिषदीय स्कूलों में शिक्षकों के नौकरी करने का फर्जीवाड़ा सामने आने के बाद इसकी जांच एसआईटी को सौंपी गई है। अब पूरे प्रदेश में 2004 से 2014 तक इस विश्वविद्यालय के अभिलेखों को लगाकर नौकरी कर रहे शिक्षकों की सूची बेसिक शिक्षा निदेशक ने मांगी थी।
विज्ञापन

बीएसए को पहले यह सूची 10 जुलाई तक ही देनी थी। लेकिन वह उपलब्ध नहीं करा सके थे। निर्धारित तिथि बीतने के बाद बेसिक शिक्षा निदेशक ने रिमाइंडर जारी करते हुए 15 जुलाई तक उपलब्ध कराने को कहा था। बुधवार को भेजी गई सूची में बिछिया ब्लॉक के दरोगाखेड़ा उच्च प्राथमिक स्कूल में तैनात सहायक शिक्षिका दिव्या शुक्ला, रपऊ प्रथम प्राथमिक स्कूल में तैनात सहायक शिक्षक रमेश, सिकंदरपुर सरोसी ब्लॉक के गांव करवासा प्राथमिक स्कूल की शिक्षिका आरती शुक्ला, फतेहपुर चौरासी ब्लॉक के गांव सैता प्राथमिक स्कूल के शिक्षक सर्वेश कुमार गुप्ता, नवाबगंज ब्लॉक के गांव खड़ेहरा में तैनात सहायक शिक्षक राकेश कुमार, बीघापुर ब्लॉक के धानीखेड़ा प्राथमिक स्कूल के शिक्षक दिवाकर शर्मा व हिलौली ब्लॉक के पठई प्राथमिक स्कूल के शिक्षक अरविंद कुमार के नाम भेजे गए हैं। इन सभी ने नियुक्ति के समय इसी विश्वविद्यालय की डिग्री लगाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसए प्रदीप कुमार पांडेय ने बताया कि जिले में सात शिक्षक संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय वाराणसी के शैक्षिक अभिलेखों पर नौकरी करते मिले हैं। उनकी सूची निदेशक कार्यालय भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed