फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Sisters pray for brother's long life by giving tilak

Unnao News: टीका कर बहनों ने मांगी भाई की लंबी उम्र

Sun, 03 Nov 2024 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
Sisters pray for brother's long life by giving tilak
उन्नाव। भाई-बहन के प्यार और अटूट रिश्ते का प्रतीक भाई दूज का पर्व उल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाइयों को रोचना-टीका लगाकर उनकी लंबी उम्र की कामना की। वहीं भाइयों ने रक्षा का वचन देकर उपहार भेंट किए।
विज्ञापन


दिवाली के धूम धड़ाके के बाद रविवार को भाई दूज पर्व उल्लास के साथ मनाया गया। परंपरा के तहत विधिविधान से पूजा अर्चना की गई। फिर बहनों ने भाइयों का टीका लगाकर मुंह मीठा कराया। वहीं भाइयों ने अपनी बहनों को दक्षिणा व आकर्षक उपहार दिए। मिठाई की दुकानों में भी काफी भीड़ रही।
विज्ञापन


----

भाई दूज पर बंदियों से मिलीं बहनें, नम हुईं आंखें

उन्नाव। भाई दूज पर्व पर जेल में बंद भाईयों को टीका रोचना करने पहुंची बहनों की भीड़ रही। जेल प्रशासन ने त्योहार पर बहनों को मिलने की छूट दी। भाई दूज के पर्व पर रविवार सुबह से ही जेल परिसर में महिलाओं की भीड़ रही। जाने-अनजाने हुए अपराधों के चलते सलाखों के पीछे गए अपने भाइयों को टीका-रोचना और मुंह मीठा कराने के लिए पहुंची महिलाओं की अलग अलग लाइन लगवाकर जेल अधिकारियों ने मुलाकात कराई। प्रत्येक बंदी से मुलाकात के लिए अधिकतम 30 मिनट का समय दिया गया। बहनों ने भाइयों को रोचना लगाकर, मुंह मीठा कराया। इस दौरान भाई, अपनी बहनों को उपहार स्वरूप कुछ नहीं दे पाए लेकिन भविष्य में अपराध न करने का वादा जरूर किया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed