फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Sister Subhadra and brother Balaram were also seated on the chariot of Lord Jagannath.

भगवान जगन्नाथ के रथ पर बहन सुभद्रा और भाई बलराम भी रहे विराजमान

Sat, 02 Jul 2022 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Sister Subhadra and brother Balaram were also seated on the chariot of Lord Jagannath.
यात्रा में भगवान भोलेनाथ की झांकी प्रस्तुत करते कलाकार। संवाद - फोटो : UNNAO
उन्नाव। फूलों की पालकी में विराजमान होकर भगवान जगन्नाथ बहन सुभद्रा और भाई बलराम के साथ निकले तो शहर भक्ति के उल्लास में डूब गया। रथयात्रा का शहर जगह-जगह स्वागत किया गया।
विज्ञापन

भगवान जगन्नाथ की पारंपरिक रथयात्रा यात्रा शुक्रवार की शाम सात बजे शहर की लक्ष्मी टाकीज के सामने स्थित दीनेश्वर मंदिर से पूजा अर्चना के बाद निकाली गई। सदर विधायक पंकज गुप्ता व हिंदू जागरण मंच के प्रांतीय मंत्री विमल द्विवेदी ने भगवान जगन्नाथ, बहन सुभद्रा व बलदेव की आरती उतारी। इसके बाद भगवान जगन्नाथ रथयात्रा गांधीनगर तिराहा, छोटा चौराहा, बड़ा चौराहा, आईबीपी चौराहा होते हुए हनुमान मंदिर मोती नगर पहुंची। भगवान जगन्नाथ की विशाल रथयात्रा बड़े ही धूमधाम से निकाली गई। भगवान के रथ को वृंदावन के कुशल कारीगरों ने सजाया था।
विज्ञापन

रथ में लगे देसी और विदेशी फूल इसे और भी शोभायमान कर रहे थे। रथ के आगे-आगे गायकी मंडल के मधुर गीतों व डीजे की धुनों पर कलाकारों का पारंपरिक नृत्य भावविभोर कर रहा था। भगवान जगन्नाथ के रथ के साथ-साथ अन्य कई देवी-देवताओं के रथ भी चल रहे थे। यात्रा के दौरान लाउडस्पीकर पर बज रहे भगवान जगन्नाथ के भजनों पर भक्त जमकर झूमे। जगह-जगह यात्रा का स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रा में शामिल झांकियों ने मोहा मन
उन्नाव। विशाल रथयात्रा में शामिल झांकियों ने भक्तों को मंत्रमुग्ध किया। भगवान जगन्नाथ, भाई बलराम व बहन सुभद्रा के अलावा राम दरबार, गणपति, मां दुर्गा के अलावा कई अन्य देवताओं की झांकियां शामिल रहीं। इन्हें देखने को भक्तों में होड़ रही। रथयात्रा मार्ग पर भक्तों ने जगह-जगह प्रसाद रूप में कढ़ी चावल, पूड़ी सब्जी, गुड़ चना, हलुआ आदि वितरित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed