फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Sir, I am alive, pension stopped by pretending to be dead

Unnao News: साहब मैं जिंदा हूं, मृत दिखाकर बंद करा दी पेंशन

Sun, 03 Aug 2025 12:41 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Sun, 03 Aug 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Sir, I am alive, pension stopped by pretending to be dead
पुरवा तहसील में ग्रामीणों की समस्याएं सुनते डीएम गौरांग राठी, एसपी दीपक भूकर व अन्य अधिकारी। - फोटो : पुरवा तहसील में ग्रामीणों की समस्याएं सुनते डीएम गौरांग राठी, एसपी दीपक भूकर व अन्य अधिकारी।
पुरवा (उन्नाव) । तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम के पास पहुंची महिला ने खुद को जिंदा बताते हुए पेंशन चालू कराने की मांग की। डीएम ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन देकर महिला को वापस भेजा।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर 12.22 बजे तहसील मुख्यालय पहुंचे डीएम गौरांग राठी के पास मोहल्ला दलीगढ़ी की केशाना शिकायतीपत्र लेकर पहुंची। हाथ जोड़कर बोली, डीएम साहब उसके पति राम किशुन की मृत्यु एक सितंबर 2004 को हो गई थी। उसने निराश्रित पेंशन के लिए आवेदन किया था। जुलाई 2022 में तीन हजार रुपये की पेंशन धनराशि आई।इसके बाद पेंशन सत्यापन हुआ तो जिम्मेदारों ने कार्यालय में बैठकर उसे मृत दर्शा दिया। इसके बाद उसकी पेंशन बंद हो गई। तबसे वह लगातार अधिकारियों के चक्कर लगा रही है। केशाना ने खुद को जिंदा बताते हुए पेंशन चालू कराने की मांग की।
विज्ञापन

डीएम ने एसडीएम प्रमेश श्रीवास्तव को जांच कराने का निर्देश दिया। मोहल्ला जोतपुर निवासी राजेश कुमार ने शिकायतीपत्र में बताया कि पुरवा क्षेत्र में मुख्य मार्ग किनारे स्थित ढाबों के पास मार्ग किनारे ही बड़े वाहन खड़े होते हैं। इससे कई घटनाएं भी घटित हो चुकी हैं। इसकी पूर्व में भी शिकायत की जा चुकी है। एसपी दीपक भूकर ने सीओ को कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान राजस्व के 104, पुलिस के 23, विकास के 14, विद्युत के 12, खाद एवं रसद के 8 सहित अन्य 13 सहित कुल 174 मामले आए। मौके पर 22 का निस्तारण किया गया। डीएम ने विभिन्न विभागों द्वारा परिसर में लगाए गए स्टाल को भी देखा। डीएम ने राजस्व दर्शन पत्रिका का विमोचन भी किया। साथ ही प्रतीक्षा हाल न्याय के द्वार तक पहुंच कक्ष, शेयर एंड केयर सेंटर, वेस्ट टू वंडर पार्क एवं तहसील के सेल्फी प्वाइंट सहित राजस्व ज्ञानालय का उद्घाटन भी किया।
----
सफीपुर में 104 शिकायतों में छह का मौके पर निस्तारण
सफीपुर (उन्नाव)। एडीएम न्यायिक अमिताभ यादव की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में विधायक बंबालाल दिवाकर भी पहुंचे। कस्बा के बबरअलीखेड़ा निवासी गंगा देवी पत्नी अमित प्रजापति ने कहा कि पिछले दिनों वह पति और बेटी के साथ सुनासीर बाबा के दर्शन कर वापस लौट रही थी। हुलासी कुआं चौराहे पर फ़ास्ट फूड की दुकान पर सभी ने बर्गर खाया।
कुछ देर बाद ही सभी को पेट दर्द और उल्टियां होने लगीं। अभी भी इलाज के बाद सभी पूर्ण स्वस्थ नहीं हो पाए हैं। उन्होंने दुकानदार के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। इस दौरान कुल 104 शिकायतों में छह का मौके पर निस्तारण किया गया। एडीएम ने चकबंदी विभाग की कार्यशैली में सुधार के निर्देश दिए।
----
बिजली लाइन को बदलवाने की मांग
बांगरमऊ (उन्नाव)। एसडीएम शुभम यादव के पास 99 शिकायतीपत्र पहुंचे। पांच का मौके पर निस्तारण किया गया। क्षेत्र के बेउली इस्लामाबाद के मजरा धुरंधरखेड़ा निवासी मदारी ने शिकायतीपत्र देकर बताया कि 1975 में मिले पट्टे की भूमि के संक्रमणीय कागजात में दर्ज होने के बाद भी आज तक कब्जा नहीं मिला।
बेहटाकच्छ निवासी राजा राम ने गांव के ही व्यक्ति पर चक रोड जोत लेने की शिकायत की। तमोरिया बुजुर्ग निवासी अधिवक्ता विपुल बाजपेई ने उच्च प्राथमिक विद्यालय को आने-जाने वाले मार्ग पर छात्रों के लिए खतरा बनी जर्जर विद्युत लाइन को बदलवाने की मांग की।
-----
सचिव पर फर्जी रिपोर्ट लगा निस्तारण करने का आरोप
पाटन (उन्नाव)। मुख्य विकास अधिकारी कृति राज के न पहुंचने पर एसडीएम रणवीर सिंह ने शिकायतें सुनीं। कुल 65 प्रार्थनापत्र आए। इसमें पांच का मौके पर निस्तारण किया गया। ग्राम नरीखेड़ा निवासी राजेंद्र दीक्षित ने दिए गए प्रार्थनापत्र में बताया कि ग्राम पंचायत में कूड़ादान क्रय को लेकर पूर्व में शिकायत की गई थी।
इसमें ग्राम विकास अधिकारी द्वारा बिना स्थल निरीक्षण किए मनमानी जांच आख्या लगाकर प्रकरण का निस्तारण कर दिया गया। राजेंद्र दीक्षित का कहना है कि जांच रिपोर्ट में ग्राम पंचायत के प्राथमिक विद्यालय, सामुदायिक शौचालय व बरातशाला में कूड़ादान रखे होने का दावा किया गया है, जबकि मौके पर केवल प्राथमिक विद्यालय में ही एक टूटा हुआ कूड़ादान तीन दिन पूर्व लाकर रखा गया है।

एडीओ पंचायत सुमेरपुर अनिल राणा ने जांच कराने की बात कही है। राजेंद्र ने एसडीएम ने पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच कराने की मांग की।
----
175 शिकायतों में पांच निस्तारित
हसनगंज (उन्नाव) । एसडीएम प्रज्ञा पांडेय के पास 175 प्रार्थनापत्र आए। मौके पर पांच राजस्व शिकायतों का निस्तारण किया गया। तहसीलदार अविनाश चौधरी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed