फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Sin erased only by remembering God

प्रभु के स्मरण से ही मिट जाते पाप

Sun, 12 Jul 2015 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Sun, 12 Jul 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
Sin erased only by remembering God

भगवान के स्मरण मात्र से मनुष्य पाप मुक्त हो जाता

विज्ञापन
है। प्रभु सेवा और प्रभु भक्ति से जन्म जन्मांतर के पाप नष्ट हो जाते हैं। यह बात कथा व्यास विमलेश शुक्ल जी महाराज ने प्रवचन के दौरान कही।

उन्होंने भक्तों को बताया कि नारद जी ने ब्रह्मवादी ऋषियों की सेवा कर परमपद प्राप्त किया। आत्मदेव नाम का ब्राह्मण भक्त संतानहीन था। महात्मा की कृपा से प्राप्त फल को अपनी पत्नी को खाने को दिया। जिसे उसने न खाकर गाय को खिला दिया, जिससे गोकर्ण नामक ज्ञानी बालक का जन्म हुआ।

इस कारण मनुष्य के जितने सत्कर्म होते हैं, उतने दिन उसे स्वर्ग का राज्य प्राप्त होता है। पुण्यकर्म समाप्त होने पर उसे पुन: कष्ट भोगना पड़ता है।

यह प्रसंग सुनाते हुए कथा व्यास ने संगीतमयी कथा का रसपान कराया। इस दौरान पूजन यजमान डा. विजय कुमार मिश्र, ममता मिश्रा, डा. राजीव दीक्षित व धर्मेंद्र आदि ने किया। संगीत निर्देशन केडी शर्मा व नाल वादन में गौरव ने संगत दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed