फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Silence in markets on first day of detention

बंदी के पहले दिन बाजारों में सन्नाटा

Sun, 09 Aug 2020 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Silence in markets on first day of detention
साप्ताहिक बंदी के पहले दिन शहर के मुख्य मार्ग पर पसरा सन्नाटा। - फोटो : UNNAO
उन्नाव। कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को कम करने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा लागू 55 घंटे की बंदी के पहले दिन शनिवार को शहर से लेकर गांव तक के बाजार व व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे। जगह-जगह पुलिस बल मुस्तैद रहा। हालांकि बिना मास्क के निकले लोगों से जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन

दो दिन की साप्ताहिक बंदी के पहले दिन मुख्य चौराहों से लेकर गली कूचों तक में संचालित दुकानें बंद रहीं। बंदी का कड़ाई पालन हो इसके लिए पुलिस की पीआरवी बाइकें गली गली घूमतीं नजर आईं। कार व बाइक सवारों को आने जाने दिया गया। जबकि बस, टेंपो व ऑटो, ई-रिक्शा बंद रखे गए। शहर कोतवाल दिनेशचंद्र मिश्रा व पिकेट की अन्य गाड़ियां मुख्य चौराहों पर टहलती नजर आईं। इस दौरान जो भी बिना मास्क के दिखा उसका चालान काटा गया। यही हाल ग्रामीण क्षेत्रों का भी रहा। वहां भी दुकानें बंद रहीं। पुलिस चौराहों व गलियों में घूमकर बंदी को सफल बनाने में सहयोग किया।
विज्ञापन

हसनगंज में नवई, न्योतनी, अकबरपुर, नेवलगंज व मोहान कस्बा में सभी दुकानें बंद रहीं। जरूरतमंद बाइक से जाते नजर आए। एसडीएम प्रदीप वर्मा व सीओ कृपाशंकर ने क्षेत्र में बंदी का भ्रमण किया। बांगरमऊ नगर व क्षेत्र में 2 दिनों की साप्ताहिक बंदी के पहले दिन पूरी तरह से सन्नाटा छाया रहा। नगर में मोहल्ला गढ़ी, मुकरियाना, सराय और गोपालगंज हॉटस्पॉट घोषित होने से नागरिक भी बंदी को लेकर सजग दिखे। पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह से साप्ताहिक बंदी सफल बनाने को लेकर मुस्तैद रहा। पुरवा में एसडीएम राजेश चौरसिया व सीओ रमेशचंद्र ने नगर समेत ग्रामीण क्षेत्रों की बाजारों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed