{"_id":"d0642ed71ac648855e426df3377a3668","slug":"signature-campaign-of-congress-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमि अधिग्रहण अध्यादेश का कांग्रेस ने किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूमि अधिग्रहण अध्यादेश का कांग्रेस ने किया विरोध
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Sat, 24 Jan 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। युवा कांग्रेस की मासिक बैठक में भूमि अधिग्रहण अध्यादेश की आलोचना की गई। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में हुई बैठक में प्रदेश महासचिव प्रतिभा अटल पाल ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने जो भूमि अधिग्रहण कानून बनाया था उसको निरस्त करके अब भाजपा सरकार किसानों के विरोधी अध्यादेश ला रही है।
इससे किसानों में असुरक्षा की भावना आएगी। लोकसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष अरुण कुमार कुशवाहा ने कहा हमारा देश किसानों का देश है। यहां के 70 प्रतिशत लोग आज भी खेती पर निर्भर हैं। किसानों के खेतीयोग्य जमीन नहीं होगी तो किसान आत्महत्या को मजबूर होगा।
राजीव रत्न राजवंशी ने कहा कि केंद्र सरकार की जनविरोधी नीति से किसानों को उनकी जमीन का उचित मुआवजा नहीं मिलेगा। सरकार जबरदस्ती संसद में बिना बहस कराए अध्यादेश को लागू कराना चाहती हैं।
विज्ञापन
बैठक के बाद भूमि अधिग्रहण कानून के विरोध में सरकार द्वारा लाए गए काले अध्यादेश के विरोध में हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया। बैठक में राजीव सिंह, अंकित त्रिपाठी, अजय कुशवाहा, अभिषेक रावत, अजीत कुमार, शिवपाल, गोविंद, रामरत्न, दीपक कुमार, गोपाल सिंह आदि मौजूद रहे।