फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Shown male and female wrestlers tactics

पुरुष व महिला पहलवानों ने दिखाए दांवपेंच

Wed, 05 Oct 2016 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव Updated Wed, 05 Oct 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
Shown male and female wrestlers tactics
एक दूसरे को पटखनी देने की कोशिश करतीं महिला पहलवान। - फोटो : अमर उजाला
महोलिया में मेले के दौरान हुए विराट दंगल में क्षेत्रीय विधायक बदलू खां ने कहा कि दंगलों का आयोजन होते रहना चाहिए। इससे प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा निखारने का मौका मिलता है। । ब्लाक प्रमुख पति विवेक सिंह द्वारा आयोजित किए गए मेले के दंगल में सपा विधानसभा अध्यक्ष इकबाल हसन अंसारी ने भी शिरकत की।
विज्ञापन

सोमवार क ी दोपहर से शुरू हुआ दंगल शाम तक चलता रहा। दंगल में कुल आधा सैकड़ा कुश्तियां हुईं।  छोटा खिलौना कन्नौज ने संजय पहलवान घाटमपुर को पछाड़ा। मलखान सिंह पहलवान इटावा ने रणजीत गोरखपुर को पटखनी दी। रमेश कुमार रायबरेली ने सद्दीक कानपुर को मात दी। कृष्णपाल हयातनगर ने नारेंद्र सफीपुर को पटका। वहीं महिला कुश्ती में शिवानी कानपुर ने सुमन दिल्ली को हराया। नीतू गोरखपुर ने ब्यूटी गाजीपुर को पटकनी दी। गांव के बाहर लगे मेले में लोगों ने खाद्य पदार्थों के अलावा अन्य गृहस्थी के सामान की खरीदारी की। रात में तीन नौटंकियों का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

वहीं बीघापुर के कठार में आयोजित दंगल का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक कुलदीप सिंह सेंगर ने किया।

दंगल में केसरी बुंदेलखंड झांसी के पहलवान शैतान सिंह व  रोहतक हरियाणा के सुनील सिंह के मध्य जोरदार मुकाबला हुआ। अवतार सिंह झांसी व सुरेंद्र सिंह लखापुर उन्नाव ने भी जबरदस्त प्रदर्शन किया। लखनऊ के पवन कुमार व मथुरा के संतोष कुमार ने भी दांवपेंच दिखाए। दंगल में अनिल सिंह मुन्ना, अज्जू सिंह, सिंपल मिश्रा, नागेश सिंह, प्रदीप मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed