{"_id":"a4cb5781d16e4160ce0aa6164a5fc7dd","slug":"shivratri-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाशिवरात्रि पर शिवमय हुआ शहर का माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाशिवरात्रि पर शिवमय हुआ शहर का माहौल
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Tue, 17 Feb 2015 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। महाशिवरात्रि पर हर-हर महादेव व ऊ नम: शिवाय की हर ओर गूंज रही। शहर में विशाल शिव शोभायात्रा निकाली गई। शहर में यात्रा का शुभारंभ डीएम, एसपी, सांसद व विधायक ने भगवान शिव व गजानन की आरती उतारकर किया। इसके अलावा शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित सभी शिवालयों में भक्तों की भीड़ रही। सभी शिवालय देर शाम तक भगवान शिव के जयकारों से गूंजते रहे।
दोपहर लगभग बारह बजे यात्रा कमला मैदान से निकलकर रेलवे स्टेशन रोड से होते हुए आईबीपी चौराहे पर पहुंची। यहां डीएम, एसपी, सांसद, सदर विधायक ने गजानन व भगवान शंकर-पार्वती की झांकी का पूजन किया। झंडेश्वर बाबा मंदिर के पास भगवंत नगर विधायक कुलदीप सिंह सेंगर ने झांकी का स्वागत किया। इस दौरान पंडितों ने मंत्रोच्चारण कर विधि-विधान से पूजन करवाया।