फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   shauchalaya on paper but full payment taken

कागजों पर शौचालय निर्माण करा निकाले 5.76 लाख

Wed, 17 Aug 2022 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Aug 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
shauchalaya on paper but full payment taken
उन्नाव। मियागंज ब्लॉक की ग्राम पंचायत परेंदा में पूर्व प्रधान व सचिव ने कागजों पर ही शौचालय निर्माण कराकर 5.76 लाख रुपये निकाल लिए। मामले की जांच रिपोर्ट मिलने के बाद डीएम ने कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

परेंदा गांव के लोगों ने डीएम को शिकायतीपत्र देकर बताया था कि ग्राम पंचायत में पूर्व प्रधान व सचिव ने कई शौचालय बनवाए नहीं और सरकारी धन का गबन कर लिया। डीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला विकास अधिकारी व ग्रामीण अभियंत्रण सेवा के अधिशासी अभियंता को जांच सौंपी थी। दोनों अधिकारियों ने गांव जाकर शौचालयों का स्थलीय सत्यापन किया।
विज्ञापन

वर्ष 2017 से 2020 तक की अभिलेखीय जांच की। इस दौरान 48 शौचालय मौके पर नहीं बने मिले। जबकि अभिलेखों में इन शौचालयों का निर्माण पूरा दिखाकर 5.76 लाख रुपये निकाले गए थे। जांच में गबन की पुष्टि होने पर दोनों अधिकारियों ने रिपोर्ट डीएम को दे दी है। डीएम ने डीपीआरओ को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच रिपोर्ट के आधार पर पूर्व प्रधान रीना सिंह व तत्कालीन पंचायत सचिव जंग बहादुर को गबन का दोषी मानते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। बीच में मामला कोर्ट चला गया था। कोर्ट ने दोषियों का पक्ष जानकर आगे की कार्रवाई को निर्देशित किया। इस पर पूर्व प्रधान ने जो स्पष्टीकरण दिया है, उसके सत्यापन के लिए जांच अधिकारियों को भेजा गया है। - डॉ. निरीश चंद्र साहू, डीपीआरओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed