फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   sharab theka in mid of village, women protest

उन्नाव: बस्ती के बीच शराब ठेका, युवा-बच्चे हो रहे लती

Wed, 20 Jul 2022 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jul 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
sharab theka in mid of village, women protest
नवाबगंज। अजगैन कोतवाली क्षेत्र के गांव डहरौली में आबादी के बीच बने शराब के ठेके का महिलाओं ने विरोध किया। आक्रोश देखकर सेल्समैन ठेका बंद कर भाग गया। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर महिलाओं को शांत कराया।
विज्ञापन

डहरौली गांव में बस्ती के बीच कई साल से दसी शराब का ठेका संचालित है। ग्रामीणों के शराब का लती होने पर महिलाएं काफी समय से ठेके का विरोध कर रही हैं। मंगलवार को गांव के कई युवा नशे में धुत होकर गालीगलौज कर रहे थे।
विज्ञापन

ये देखकर महिलाएं आक्रोशित हो गईं और ठेके के विरोध में नारेबाजी की। रुक्मिणी, रामदेवी, मीना, रागिनी आदि ने आरोप लगाया कि सुबह होते ही शराब ठेका खोल दिया जाता है और आधी रात तक बिक्री की जाती है। उन्होंने मांग की बस्ती के बीच स्थित शराब ठेका बंद किया जाए या फिर गांव से दूर खोला जाए। सीता, सावित्री, रेनू ने बताया कि आएदिन नशे में लोग गालीगलौज व झगड़ा करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं ने सेल्समैन को डांटा तो वह ठेके पर ताला बंद करके भाग गया। हंगामे की सूचना पर राजाबाग पुलिस चौकी के सिपाही मौके पर पहुंचे और कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। हसनगंज एसडीएम अंकित शुक्ला ने बताया कि क्षेत्रीय आबकारी निरीक्षक से जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed