{"_id":"5e8e17758ebc3e72bf408795","slug":"shab-e-barat-appeals-for-prayer-in-homes-unnao-news-knp55433478","type":"story","status":"publish","title_hn":"शब-ए-बरात में घरों में रहकर इबादत करने की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शब-ए-बरात में घरों में रहकर इबादत करने की अपील
विज्ञापन
उन्नाव। लॉकडाउन का शब-ए-बरात में भी पालन कराने के लिए प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों ने मुस्लिम लोगों के साथ बैठक की। इस दौरान शबेबरात में घरों में रहकर ही इबादत करने की अपील की।
शहर की किला चौकी में मुस्लिम लोगों के साथ सिटी मजिस्ट्रेट चंदन कुमार पटेल व सीओ सिटी यादुवेंद्र यादव ने बैठक की। उन्होंने मुस्लिम समाज से अपील की है कि 9 अप्रैल गुरुवार को शब-ए-बरात पर अपने घरों में रहकर ही इबादत करें। जत्थे के रूप में कब्रिस्तान न जाएं। कोई जलसा आदि न करें। बाहर सड़कों पर न घूमें। कोरोना वायरस के खात्मे के लिए दुआ करें। लॉकडाउन में पुलिस व प्रशासन का भरपूर सहयोग करें।
सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि लोग शब-ए-बरात में घरों में रहकर ही इबादत करने को तैयार हैं। उधर, शहर काजी निसार अहमद मिस्बाही ने भी मुस्लिम लोगों से अपील की है कि वह घरों में ही रहकर इबादत करें। सफीपुर प्रतिनिधि के अनुसार, हजरत मखदूम शाह सफ ी मस्जिद के पेश इमाम मौलाना हशमत उल्ला ने भी अकीदतमंदों से अपने घरों में रहकर इबादत करने की अपील की। सैय्यदवाड़ा के मस्जिद के पेश इमाम मौलाना रजीउल जाफ र ने भी कोरोना बीमारी से बचने के लिए घरों में रहकर इबादत करने का लोगों से आह्वान किया।