फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Seven corona infected including a woman

एक महिला सहित सात कोरोना संक्रमित

Fri, 26 Jun 2020 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Seven corona infected including a woman
शहर के गीतापुरम मोहल्ले में कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के बाद जिला अस्पताल से रवाना होती स्वास्? - फोटो : UNNAO
उन्नाव। जिले में सात और लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इनमें तीन संक्रमित शहर के रहने वाले हैं जबकि सदर तहसील के अचलगंज में एक युवक व बिछिया निवासी युवती, बांगरमऊ तहसील के गांव ब्योली इस्लामाबाद में एक महिला और हसनगंज तहसील फरीदीपुर निवासी युवक शामिल हैं। संक्रमितों में छह को औरास के कोविड एलवन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि बांगरमऊ के ब्योली इस्लामाबाद निवासी महिला को हरदोई की मेडिकल टीम ले गई है। यह महिला हरदोई निवासी अपनी ममेरी बहन की मौत के बाद उसके घर गई थी।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला गीतापुरम में 42 वर्षीय युवक की रिपोर्ट कोरोना संक्रमित आई है। दो दिन पहले बुखार आने पर उसने जिला अस्पताल की ट्रूनेट मशीन से जांच कराई गई थी। रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर दूसरा सैंपल लखनऊ के बीरबल साहनी इंस्टीट्यूट भेजा गया था। संक्रमण की पुष्टि होने पर उसे औरास कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मोहल्ला लोकनगर निवासी 22 वर्षीय युवक मगरवारा स्थित एक फैक्टरी में काम करता है। दो दिन पहले बुखार आने पर उसने भी जिला अस्पताल में ट्रूनेट मशीन से जांच कराई थी। लखनऊ से आई जांच रिपोर्ट में भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। शहर के मोहल्ला ऊटसार निवासी 26 वर्षीय युवक उन्नाव मेडिकल सेंटर नर्सिंगहोम में काम करता है। जुकाम व बुखार होने पर उसने कानपुर के उर्सला अस्पताल में जांच कराई थी।
विज्ञापन

सदर तहसील के ग्राम पंचायत हड़हा के मजरा बलऊखेड़ा निवासी 33 वर्षीय युवक 21 जून को ओमान के मस्कट से लौटकर आया है। चौबीस घंटे घर में रुकने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसका जिला अस्पताल में सैंपल लेने के बाद हाईवे स्थित हीरा गार्डन में क्वारंटीन कराया गया था। गुरुवार को आई रिपोर्ट में वह कोरोना संक्रमित पाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिछिया ब्लॉक के गांव बिरची निवासी 22 वर्षीय युवती 23 जून को लखनऊ के इंदिरा गांधी नेत्र चिकित्सालय में आंख का इलाज कराने गई थी। वहां इलाज से पहले कोरोना की जांच हुई थी। रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हसनगंज तहसील क्षेत्र के गांव फरीदीपुर के मजरा खपराभांट निवासी 24 वर्षीय युवक में भी कोरोना की पुष्टि हुई है। 22 जून को उसके 50 वर्षीय पिता की रिपोर्ट संक्रमित आने के बाद परिवार के लोगों को आइसोलेट किया गया था। अब तक इस गांव में तीन लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है।
वहीं, बांगरमऊ तहसील के गांव ब्योली इस्लामाबाद निवासी 26 वर्षीय महिला की ससुराल हरदोई जिले के बिलग्राम में है। उसके मामा भी वहीं रहते हैं। दो दिन पहले ममेरी बहन की कोरोना से मौत होने पर महिला उसके घर हरदोई गई थी। स्वास्थ्य टीम ने अंतिम संस्कार में शामिल होने वाले सभी लोगों के सैंपल लिए थे। इसके बाद महिला अपने मायके आ गई थी। गुरुवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर हरदोई से आई स्वास्थ्य टीम उसे एंबुलेंस अपने साथ हरदोई ले गई है।

सीएमओ बोले
सीएमओ कैप्टन डॉ. आशुतोष कुमार ने बताया कि जिले में सात कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसमें गंजमुरादाबाद के ब्योली इस्लामाबाद में संक्रमित मिली युवती को हरदोई की स्वास्थ्य टीम ले गई है। अन्य छह संक्रमितों को औरास के कोविड एलवन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed