फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Seven arrested in bullion robbery case

सराफा लूटकांड में सात गिरफ्तार

Sat, 14 Nov 2015 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो। उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो। उन्नाव Updated Sat, 14 Nov 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
Seven arrested in bullion robbery case

पुलिस ने आसीवन थाना क्षेत्र में सराफा को लहूलुहान कर 15 लाख लूटने के ममले में सात लोगों को धर दबोचने का दावा किया है। लुटेरों की निशानदेही पर पुलिस ने पांच किलो चांदी और 20 ग्राम सोना भी बरामद किया है। आरोपियों के पास से चोरी की आठ बाइकें भी बरामद की गई हैं।

विज्ञापन

मालूम हो कि 30 अक्तूबर की शाम आसीवन थानाक्षेत्र के हैदरबाबाद कसबा निवासी सराफा व्यापारी विमलेश राठौर कसबा के बाहर कंजी चौराहा स्थित दुकान बंद करके लौट रहा था। रास्ते में बाइक सवार बदमाशों ने विमलेश को तमंचे की बटों से पीटकर लहूलुहान करके 8 किलो चांदी, 300 ग्राम सोना और 50 हजार रुपये लूट लिए थे। घटना की सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष प्रदीप यादव ने रिपोर्ट दर्ज कर तफ्तीश शुरू की। एसपी पवन कुमार ने घटना के खुलासे के लिए क्राइम ब्रांच को भी लगाया था। सर्विलांस की मदद से तफ्तीश में जुटी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गुरुवार रात उन्नाव-शुक्लागंज मार्ग पर नहर पुलिया के पास लूट की वारदात को अंजाम देने की फिराक में खड़े बदमाशों की घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए बदमाशों में बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के गंजमुरादाबाद निवासी वासिद खां, आसीवन के हैदराबाद कांशीराम कॉलोनी निवासी निजामुद्दीन, कानपुर के बाबूपुरवा थाना के बेगमपुरवा निवासी मो.सफीक, रेलबाजार कानपुर निवासी बबलू पांडेय, खपरामोहाल कानपुर का अजय गौड़ और शुक्लागंज की कृष्णलोक कॉलोनी निवासी राजकुमार शामिल है। एसपी पवन कुमार और एएसपी रामकिशुन यादव ने बताया कि पकड़ा गया गिरोह उन्नाव के अलावा कानपुर, हरदोई, फतेहपुर, और लखनऊ में लूट की वारदातों को अंजाम दे रहा था। स्वाट टीम प्रभारी एनुद्दीन ने बताया कि गिरोह में शामिल हरदोई व अन्य जिलों के लुटेरों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed