फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Senior leader Amarinder 100m race

100 मीटर सीनियर रेस में अमरेंद्र अव्वल

Mon, 18 Jan 2016 12:55 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव Updated Mon, 18 Jan 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
Senior leader Amarinder 100m race
नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में विकास खंड सिकंदरपुर कर्ण में नेहरू युवा क्लब टिकौली के सहयोग से सुभाष इंटर कालेज रावतपुर में ब्लाक स्तरीय दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का कालेज प्रधानाचार्य संजय त्रिवेदी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके किया।
विज्ञापन


 
इस क्रम में सबसे पहले कबड्डी प्रतियोगिता में नेहरू युवा क्लब रुझेई विजेता और कर्ण उप विजेता रहे। वॉलीबाल मैच में नेहरू युवा क्लब मैनहा विजेता रहा।


वहीं 100 मीटर दौड़ सीनियर वर्ग में अमरेंद्र कुमार प्रथम, आशीष कुमार द्वितीय और अनुज कुमार द्विवेदी तृतीय रहे। 100 मीटर दौड़ जूनियर वर्ग में कुलदीप कुमार प्रथम, मनीष कुमार द्वितीय व शमशाद तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन


 
पुरस्कार वितरण समारोह में भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष सुबोध शुक्ला भी पहुंचे। इस मौके पर प्रधानाचार्य संजय त्रिवेदी ने कहा कि शारीरिक और बौद्धिक विकास के लिए खेल आज की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



उन्होंने युवाओं को आगे आने के लिए आह्वान किया। कार्यक्रम में नेहरू युवा क्लब के अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव ने मुख्य अतिथि का स्मृति चिन्ह भेंटकर स्वागत किया।

 
प्रतियोगिता में नेहरू युवा क्लब एवं महिला मंडल की टीमों ने हिस्सा लिया। संचालन नीरज कुमार श्रीवास्तव ने किया।


इस मौके पर पूर्व प्रधान साबिर हुसैन, अनुज, मो. वसीम, रमा गुप्ता, प्रधान प्रतिनिधि बहुराजमऊ शैलेंद्र सिंह, शैलेंद्र शुक्ला, पुष्पराज सिंह, कुलदीप कुमार, सोनू सिंह, वैभव परवेज, इलियास, इमरान, रियाज, राजेश चौरसिया, विजय कुमार, जगदीश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed