फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Senior clerk of Pollution Control Board arrested taking bribe of Rs 50 thousand

Unnao News: प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का वरिष्ठ लिपिक 50 हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार

Wed, 29 May 2024 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2024 12:27 AM IST
विज्ञापन
Senior clerk of Pollution Control Board arrested taking bribe of Rs 50 thousand
सोनिक (उन्नाव)। लखनऊ की एंटी करप्शन टीम ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के वरिष्ठ लिपिक को 50 हजार रुपये घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। एक कोल्ड स्टोरेज के संचालक की शिकायत पर एंटी करप्शन टीम ने मंगलवार शाम उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। दही थाने में प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे अपने साथ लखनऊ ले गई।
विज्ञापन

रायबरेली जिले के लालगंज कस्बा निवासी विशाल मिश्रा का बीघापुर कस्बे में 12 साल से बद्री विशाल फूड्स प्राइवेट लिमिटेड के नाम से कोल्ड स्टोरेज है। उन्होंने प्रदूषण विभाग से वार्षिक अनापत्ति प्रमाणपत्र के लिए आवेदन किया था। विशाल मिश्रा ने बताया कि चुनाव के पहले से वह प्रमाणपत्र के लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड कार्यालय के चक्कर लगा रहे थे। इसी दौरान प्रदूषण विभाग के निरीक्षक पवन मिश्रा ने एनओसी के लिए कार्यालय के वरिष्ठ लिपिक विजय कुमार से मिलने के लिए कहा। पीड़ित के अनुसार जब विजय कुमार से मुलाकात की तो उन्होंने ऑनलाइन आवेदन करने के लिए कहा।
विज्ञापन

आवेदन करने के बाद जानकारी दी तो प्रमाणपत्र के नाम पर 50 हजार रुपये घूस मांगी। उन्होंने रकम कुछ कम करने को कहा लेकिन उन्होंने यही रेट तय होने की बात कहकर एनओसी देने से मना कर दिया। विशाल ने बताया कि 15 दिन पहले एंटी करप्शन लखनऊ में वरिष्ठ लिपिक की शिकायत की। मंगलवार को दो गाड़ियों से 11 सदस्यीय टीम इंस्पेक्टर नुरुल हुदा और संध्या सिंह के नेतृत्व में पहुंची। इंस्पेक्टर ने विशाल को आवास विकास कॉलोनी बाईपास स्थित प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के कार्यालय में लिपिक विजय कुमार को रुपये देने के लिए भेजा। जैसे ही विशाल ने लिपिक विजय को रुपये दिए, एंटी करप्शन टीम ने लिपिक को रुपयों के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नोटों पर लगाया गया पाउडर हाथ में लगने से उनके हाथ धुलवाकर सैंपल लिया और दही थाने लेकर पहुंची। इसके बाद दही थानाध्यक्ष अनुराग सिंह की मौजूदगी में प्रक्रिया पूरी करके लिपिक को अपने साथ लखनऊ लेकर चली गई। टीम की अगुवाई कर रहे इंस्पेक्टर नुरुल हुदा ने बताया कि घूस लेते गिरफ्तार किए गए लिपिक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
----
पूर्व में हुई घूसखोरी की घटनाएं
- 18 दिसंबर 2023 को सफीपुर पूर्ति कार्यालय में तैनात लिपिक अमन माथुर को कोटेदार प्रतिनिधि से 3000 घूस लेते रंगे हाथों पकड़ा गया।
- 7 सितंबर 2022 को सोहरामऊ क्षेत्र के आशाखेड़ा में संचालित आर्यावर्त ग्रामीण बैंक में प्रबंधक पुष्पलता सिंह को किसान से केसीसी के लिए दस हजार रुपये की घूस लेते सीबीआई की एंटी करप्शन टीम ने पकड़ा था।
- 22 दिसंबर 2021 को औरास ब्लॉक संसाधन केंद्र में कंप्यूटर ऑपरेटर की जिम्मेदारी देख रहे सहचर विनोद यादव को एंटी करप्शन ने 5000 रुपये घूस लेते गिरफ्तार किया था।

- 29 जनवरी 2019 को पैतृक जमीन में नाम सही कराने के नाम पर रिश्वत मांगने वाले हसनगंज के तत्कालीन कानूनगो गोकरनपाल को एंटी करप्शन ने 500 रुपये की घूस लेते रंगेहाथों दबोचा था।

- 11 अक्तूबर 2018 को शिक्षिका को उन्नीस दिन का अवकाश देने के बदले 1900 रुपये घूस ले रहे बीएसए कार्यालय के लिपिक कौशल किशोर त्रिवेदी को को एंटी करप्शन टीम ने रंगेहाथ दबोचा था।


-8 सितंबर 2018 को एडीएम कोर्ट में विचाराधीन मुकदमे की जांच में पक्ष में रिपोर्ट लगाने के नाम पर 5 हजार की घूस लेते पुरवा के लेखपाल को एंटी करप्शन टीम ने पकड़ा।

- 27 मई 2017 को बीघापुर तहसीलदार के पेशकार को एंटी करप्शन टीम ने सीजनल संग्रह अमीन के पद पर काम करने वाले से 10 हजार रुपये की घूस लेते दबोचा था।

- 6 अप्रैल 2016 को सीबीआई ने बीएसएनएल के टीडीएम और एओ को ठेकेदार से 50 हजार की घूस लेते गिरफ्तार किया था।

- 18 फरवरी 2016 को लखनऊ से आई एंटी करप्शन सेल ने नवाबगंज ब्लाक के बीडीओ श्रीकृष्णा को 50 हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार किया था।

- 07 नवंबर 2012 में बांगरमऊ आर्यावर्त ग्रामीण बैंक के क्लर्क को सीबीआई ने दबोचा था।

- अगस्त 2011 में चकबंदी एसीओ को एंटी करप्शन की टीम ने किसान से घूस लेते गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed