फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Selectra machine broke down again after eight days

Unnao News: लंपी वायरस की आशंका पर 40 सैंपल भेजे गए

Tue, 19 Sep 2023 12:40 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Tue, 19 Sep 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
Selectra machine broke down again after eight days
लंपी वायरस की आशंका पर 40 सैंपल भेजे गए
विज्ञापन

-जांच रिपोर्ट अभी तक किसी की नहीं मिली
संवाद न्यूज एजेंसी
उन्नाव। गोवंशियों में लंपी वायरस की आशंका पर पशुपालन विभाग ने 40 सैंपल बरेली प्रयोगशाला जांच के लिए भेजा है। अभी तक पुराने सैंपलों की रिपोर्ट नहीं आई है।
उपमुख्य पशु चिकित्साधिकारी डाॅ. दिवाकर त्रिपाठी ने बताया कि सोमवार को आठ सैंपल लिए गए थे। अब तक कुल 40 सैंपल प्रयोगशाला भेजे गए हैँ। किसानों द्वारा दाने निकलने व बुखार आने आदि की जानकारी दी गई थी। जिस पर मौके पर टीम भेजकर जांच के लिए सैँपल लिया गया और उसे प्रयोगशाला भेजा गया। बताया कि अब तक 75 गोवंशियों को टीका लगाया जा चुका है। मंगलवार को लखनऊ मुख्यालय बुलाया गया है। जहां से एक लाख वैक्सीन और मिल जाएंगी। बताया कि 46 टीमें लगातार क्षेत्र में भ्रमण पर हैं।
विज्ञापन

----
खनन की सूचना पर पहुंचे अधिकारी
पुरवा। रविवार की रात 9:30 बजे एसडीएम अतुल कुमार को अकोहरी गांव में फोन पर खनन करने की सूचना मिली। नायाब तहसीलदार शिवदर्शन सिंह मौके पर पहुंचे। जहां जेसीबी व टैक्टर लेकर चालक भाग निकले। एसडीएम ने बताया कि भूमि पर 1587 घन मीटर मिट्टी खुदाई कराकर भूमि नंबर 4288 पर मोहिनी देवी के मकान में भरान कराई गई। जिसे रोकवा दिया गया। सिटी मजिस्ट्रेट को आगे की कार्रवाई के लिए रिपोर्ट भेजी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed