{"_id":"ae002eacdc411148e8c9fe6cba4a394e","slug":"selection-of-141-basic-education-friends-ptravlian-missing-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"141 शिक्षामित्रों की चयन की मूल पत्रावलियां गायब ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
141 शिक्षामित्रों की चयन की मूल पत्रावलियां गायब
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Sat, 06 Jun 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। जिले की सोलह बीआरसी से द्वितीय बैच के 141 शिक्षामित्रों की चयन की मूल पत्रावलियां गायब हो गई हैं। इसका खुलासा शिक्षामित्रों के विद्यालय आवंटन में हुआ है। चयन की मूल पत्रावलियां न मिलने से इनके ज्वाइनिंग लेटर भी रोक दिए गए हैं। बीएसए ने चार सदस्यीय जांच टीम गठित की है।
जिले में द्वितीय बैच के लगभग बाइस सौ शिक्षामित्रों का समायोजन कर उन्हें सहायक टीचर के पद पर नियुक्त किया जाना था। इसके लिए बीएसए ने 28 मई को विद्यालय आवंटन के लिए डायट में काउंसलिंग भी कराई थी। इसी में सभी बीआरसी से शिक्षामित्रों की सूचनाएं मांगी गई थीं।
सूचनाएं आने के बाद महिला शिक्षामित्रों को काउंसलिंग के माध्यम से विद्यालय आवंटित किए गए थे साथ ही पुरुष शिक्षामित्रों को रोस्टर के अनुसार विद्यालय भेजा गया था। विद्यालयों का आवंटन होने के बाद सूची में जिन शिक्षामित्रों को विद्यालय आवंटित नहीं हो पाए तो इसका पता लगाया गया।
विज्ञापन
बीईओ से जानकारी ली गई तो पता चला कि इन शिक्षामित्रों की मूल चयन पत्रावलियां ही बीईओ कार्यालय से गायब हैं। ये पत्रावलियां कार्यालय से कैसे गायब हुईं इसकी जानकारी कोई भी न हीं दे पा रहा है, जबकि बीआरसी से गायब हुई पत्रावलियाें की जिम्मेदारी बीईओ की होती है।
इसमें सबसे अधिक पत्रावलियां फतेहपुर चौरासी बीआरसी की हैं। यहां बीआरसी से 36, हिलौली की 16, सुमेरपुर की चार के अलावा अन्य बीआरसी से भी मूल पत्रावलियां गायब हैं। वहीं बेसिक शिक्षा विभाग सिर्फ 137 शिक्षामित्रों की पत्रावलियां गायब होने की बात कह रहा है। पत्रावलियां गायब होने से शिक्षामित्रों को ज्वाइनिंग लेटर नहीं मिल पा रहे हैं। इससे वह परेशान हैं।
गठित की गई जांच समिति
उन्नाव। मूल पत्रावलियां गायब होने के बाद बीएसए ने चार सदस्यीय जांच समिति भी गठित की है। इसमें बीईओ मुख्यालय राजेश सिंह, नवाबगंज बीईओ केडी यादव, सफीपुर बीईओ पूनम वर्मा व शिक्षामत्रों के जिला समन्वयक संजय राय को जांच टीम में शामिल किया गया है।
वर्जन
प्रभारी बीएसए राजेश सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है। इसमें जो भी दोषी होगा कार्रवाई की जाएगी। रही शिक्षामित्रों की ज्वाइनिंग की बात तो बीएसए कार्यालय में मौजूद पत्रावलियों से मिलान कर जुलाई में ज्वाइनिंग लेटर दिए जाएंगे।