फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Seeing the groom drunk and the offerings lacking, brides refused to marry.

Unnao News: दूल्हे को नशे में और चढ़ावे का सामान कम देख दुल्हनों ने किया शादी से इन्कार

Sun, 14 Jul 2024 03:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jul 2024 03:12 AM IST
विज्ञापन
Seeing the groom drunk and the offerings lacking, brides refused to marry.
उन्नाव/औरास। अलग-अलग थानाक्षेत्रों में शुक्रवार रात आई दो बरातों में एक में दूल्हे के नशे में होने और दूसरे में चढ़ावे का सामान कम लाने पर जनातियों और बरातियों में विवाद हो गया। मारपीट में लोगों को चोटें भी आईं। मामला पुलिस तक पहुंचा। दोनों पक्षों को थाने लाया गया। दोनों पक्षों को समझाने के बाद भी लड़कियों के शादी से इन्कार पर बिना दुल्हन के बरात लौट गई।
विज्ञापन


सदर कोतवाली के मोहल्ला आदर्शनगर से युवक की बरात शुक्रवार को गिरजाबाग मोहल्ले के एक गेस्ट हाउस में आई थी। द्वारचार, जयमाल और फेरों की रस्म पूरी होने के बाद जब चढ़ावे का नंबर आया तो सामान कम देख कन्या पक्ष के लोगों ने एतराज जताया। इससे मामला और बढ़ गया। नौबत मारपीट तक पहुंच गई। मारपीट में महिला और दो लोगों को चोटें भी आईं। बाद में कन्या ने शादी से इन्कार कर दिया। कन्या पक्ष का आरोप है कि वर पक्ष के लोग उनका और भी सामान लेकर चले गए। पुलिस ने जांच की लेकिन किसी ने शिकायत नहीं की है। कोतवाल प्रमोद कुमार मिश्र ने बताया कि दोनों पक्षों को बुलाया गया था लेकिन किसी ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन


हसनगंज कोतवाली के एक सराय मलकादिम से बरात शुक्रवार को औरास के उटरा डकौली गांव आई थी। द्वारचार की रस्म पूरी होने के बाद दूल्हे को पाटा पर बैठने के लिए कहा गया। अधिक नशे में होने से वह जैसे ही पाटा पर बैठा, वैसे ही गिर पड़ा। इससे कन्या पक्ष में कानाफूसी शुरू हो गई। दोनों पक्षों में विवाद की स्थिति आ गई। कन्या पक्ष ने पुलिस को बुलाया। पुलिस ने दोनों पक्षों में सुलह का प्रयास हुआ लेकिन बाद में कन्या ने शादी से मना कर दिया। थानाध्यक्ष अश्वनी मिश्र ने बताया कि किसी ने तहरीर नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed