फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Seeing the farmers going to the field in the widening of the road, the ruckus of the farmers

सड़क चौड़ीकरण में खेत गया, बाकी की मिट्टी निकालने पर भड़के किसान

Mon, 20 Jun 2022 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jun 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Seeing the farmers going to the field in the widening of the road, the ruckus of the farmers
पाटन। पाटन-पुरवा राज्यमार्ग के निर्माण में खेत की भूमि जाते देखकर किसान भड़क गए। पीडब्ल्यूडी के ठेकेदार ने सड़क पटरी की मरम्मत के लिए खेत से मिट्टी निकाली तो हंगामा शुरू हो गया। किसानों ने एसडीएम से शिकायत की। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने कुछ मिट्टी निकालने और खेत समतल करने की बात कही तब किसान शांत हुए।
विज्ञापन

पाटन तहसील के गड़रिया खेड़ा की सीमा से होकर जाने वाले पाटन-पुरवा मार्ग को राज्य मार्ग (स्टेट हाईवे) घोषित किए जाने के बाद पीडब्ल्यूडी ने इसका निर्माण शुरू कराया है। सड़क चौड़ी करने के लिए किसानों की खेतिहर भूमि का पहले ही अधिग्रहण किया जा चुका है। रविवार को निर्माणाधीन मार्ग की पटरी बनाने के लिए ठेकेदार ने खेत से ही मिट्टी निकालना शुरू कर दी। इस पर किसान आक्रोशित हो गए और जेसीबी के सामने खड़े होकर विरोध प्रदर्शन करने लगे। किसानों ने एसडीएम दयाशंकर पाठक से शिकायत की। किसानों को उग्र होते देखकर तहसील प्रशासन के पसीने छूट गए। एसडीएम ने ठेकेदार व पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को बैठाकर वार्ता कराई। पीडब्ल्यूडी के एई अनुपम शुक्ला ने मामूली मिट्टी निकालने और बाद में खेत समतल करने का आश्वासन दिया तब किसान शांत हुए। करीब दो घंटे काम बंद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed