फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Security guard dies due to collision with loader

Unnao News: लोडर की टक्कर से सिक्योरिटी गार्ड की मौत

Sun, 29 Oct 2023 11:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Oct 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
Security guard dies due to collision with loader
नवाबगंज। भौली-मुंशीगंज लिंक मार्ग के बगहरी चौराहे के पास तेज रफ्तार लोडर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वह दिल्ली में सिक्योरिटी गार्ड था और चचेरे भाई के अंतिम संस्कार में गांव आया था।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के नेवाजखेड़ा गांव निवासी आनंद यादव (33) दिल्ली में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था। मृतक के बड़े भाई सरवन ने बताया कि एक सप्ताह पहले चचेरे भाई मान सिंह की मौत होने पर अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए गांव आया था। शनिवार को उसे दिल्ली लौटना था। लेकिन घरेलू कामों के चलते रुक गया था।
विज्ञापन

शनिवार देर शाम वह बाइक से भौली गांव जाने की बात कहकर निकला था। भौली गांव से एक किलोमीटर पहले बगहरी चौराहे के पास लोडर ने बाइक में टक्कर मार दी। सिर में चोट लगने से उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मौत की खबर सुनकर पत्नी शिवानी, मां रामरानी के साथ पांच साल का बेटा आदर्श है। वह दो भाइयों में छोटा था। एक बहन है उसका विवाह हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ संतोष कुमार सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। मृतक के भाई सरवन की तहरीर पर अज्ञात लोडर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed