फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Security guard dies, colleague injured in vehicle collision

Unnao News: वाहन की टक्कर से सिक्योरिटी गार्ड की मौत, साथी घायल

Fri, 23 Aug 2024 02:40 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 Aug 2024 02:40 AM IST
विज्ञापन
Security guard dies, colleague injured in vehicle collision
हसनगंज। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे सर्विस रोड अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार सिक्योरिटी गार्ड की मौत हो गई जबकि साथी की हालत गंभीर है।हरदोई जिले के थाना कासिमपुर सरवा गांव निवासी राजू (40), इसी थाना के गौरी दायमपुर निवासी अपने साथी राहुल (28) के साथ लखनऊ में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते हैं। वही किराए पर दोनों साथ में रहते हैं। गुरुवार रात करीब आठ बजे दोनों बाइक से अपने गांव जा रहे थे। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे सर्विस रोड पर हसनगंज कोतवाली के शाहपुर तोंदा गांव के पास अज्ञात वाहन बाइक में टक्कर मारते हुए निकल गया। राहगीरों ने 108 डायल कर एंबुलेंस को सूचना देकर औरास सीएचसी भेजा। डाक्टरों ने राजू को मृत घोषित कर दिया जबकि राहुल का इलाज चल रहा है। कोतवाली प्रभारी चंद्रकांत मिश्र ने बताया कि मृतक व घायल के के परिजनों को सूचना दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed