फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Seal Wine Shops opened again.

जांच में शराब सही मिलने पर दुकानों की सील खुली

Fri, 12 Jun 2015 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Fri, 12 Jun 2015 12:28 AM IST
विज्ञापन
Seal Wine Shops opened again.
उन्नाव। शहर कोतवाली क्षेत्र के जुराखनखेड़ा में 4 जून को पांच लोगों की शराब पीने से मौत के बाद लोकनगर की तीन दुकानों से भरे गए शराब के नमूने जांच में सही पाए गए हैं। जिसके बाद इन दुकानों को खोलने की अनुमति दे दी गई।
विज्ञापन


पांच लोगों की हुई मौतों के बाद जिला प्रशासन ने लोक नगर स्थित एक इंग्लिश, एक बियर व एक देसी शराब की दुकान को सील कर दिया था। हालांकि इन दुकानों की सील तोड़कर दूसरे दिन ही शराब की बिक्री शुरू कर दी गई थी।
विज्ञापन


जिसकी जानकारी होने के बाद सिटी मजिस्ट्रेट व सीओ सिटी की उपस्थिति में आबकारी निरीक्षक जितेंद्र पाल ने दुकानों को फिर से सील कराया था और कोतवाली में इन तीनों ठेका मालिकों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सील दुकानों से लिए गए शराब के नमूनों को जांच के लिए लखनऊ स्थित प्रयोगशाला भेजा गया था। जो जांच में सही पाए गए। जिसके बाद इन दुकानों को खोलने की स्वीकृति जिलाधिकारी ने दे दी है।

स्पष्ट नहीं हो सका मौत का कारण

उन्नाव। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट न होने पर बिसरा सुरक्षित रखा जाना व जांच में शराब के भी सही पाए जाने के बाद अब सवाल खड़ा हो रहा है कि आखिर इन मौतों का कारण क्या रहा।


नहीं दर्ज हुई रिपोर्ट

उन्नाव। जुराखनखेड़ा में हुई मौत के बाद 11 अधिकारियों व कर्मचारियों पर कार्रवाई तो हो गई, लेकिन अभी तक इस मामले में किसी के खिलाफ भी रिपोर्ट पुलिस दर्ज नहीं कर सकी है। सिटी मजिस्ट्रेट ने पहले अज्ञात लोगों के खिलाफ इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कही थी लेकिन लगता है कि उन्होंने भी अब कदम पीछे खींच लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed