{"_id":"61816572ac5d3203c66f7204","slug":"sducation-unnao-news-knp6619337178","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों ने धरे गणेश-लक्ष्मी के वेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों ने धरे गणेश-लक्ष्मी के वेश
विज्ञापन
वशीरतगंज स्थित अंग्रेजी माध्यम प्राइमरी स्कूल में आयोजित दीपावली उत्सव पर पूजन करतीं शिक्षिका?
- फोटो : UNNAO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव/बीघापुर। सरकारी व निजी स्कूलों में दिवाली धूमधाम से मनाई गई। सांस्कृतिक कार्यक्रम में गणेश और लक्ष्मी के रूप में सजे बच्चों ने आकर्षक झाकियां प्रस्तुत की।
बीघापुर के गौरी गांव स्थित एमएम पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य मीना तिवारी व संस्था की सलाहकार कुसुमलता द्विवेदी ने गणेश व लक्ष्मी के रूप में सजे बच्चों का पूजन किया। बच्चों ने अनेक मनोहारी कार्यक्रम प्रस्तुत किए। शिक्षकों व छात्रों ने एक-दूसरे को दिवाली की बधाई दी। छात्रों की स्पेलिंग, क्रॉफ्ट व रंगोली प्रतियोगिता भी हुई। छात्रों ने सुंदर कढ़ाई की डिजाइन और रंगोली बनाकर सभी का मन मोह लिया। प्रतियोगिता में पहला, दूसरा व तीसरा स्थान पाने वालों को प्रमाणपत्र दिए गए। इस दौरान शिक्षिका कोयना तिवारी, सोनाली सिंह, जूही सिंह, निश्चय सिंह, प्रियंका श्रीवास्तव, अंकिता शुक्ला, राजकुमार, शिखा त्रिपाठी और शिवाक्षी अवस्थी मौजूद रहीं।
वहीं, बिछिया ब्लॉक के वशीरतगंज स्थित अंग्रेजी माध्यम प्राइमरी स्कूल में दिवाली मनाई। छात्रों ने रंग बिरंगे दीये के साथ सजावाट का सामान बनाया। लक्ष्मी पूजन के साथ रंगोली प्रतियोगिता हुई। स्कूल की पावर एंजॉल छात्रा मोहिनी ने दीप प्रज्वलित किया। प्रधान शिक्षिक डॉ. रश्मि तिवारी ने छात्रों को दीवाली के महत्व बताने के साथ भारतीय सभ्यता से परिचित कराया। इस दौरान अनिल कुमार, अर्चना बाजपेई, शुचि अवस्थी, मालती, व शाश्वत उपस्थित रहे।
विज्ञापन
पाटन के लाल बहादुर पब्लिक इंटर कालेज में दिवाली मनाई गई। स्कूल के बच्चों द्वारा राम, लक्ष्मण व सीता की आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की गईं। प्रबंधक शुभांशू सिंह ने बच्चों को दीपावली का पर्व मनाए जाने के बारे में बताया। शिक्षक महेश सिंह ने गायत्री मंत्र की महत्ता बताई। उन्होंने गुरु और शिष्य को एक-दूसरे का पूरक बताते हुए कहा कि दोनों एक-दूसरे के बिना अधूरे हैं। प्रधानाचार्य ब्रजेश सिंह, शिक्षक चंद्रिका सिंह, जीवन लाल व शिक्षिका रेखा बाजपेयी, शिवांगी मौजूद रहीं।