फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   SDM tried to capture government land, CO investigated

Unnao News: सरकारी जमीन पर कब्जा की कोशिश की एसडीएम, सीओ ने की जांच

Wed, 24 May 2023 11:50 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Wed, 24 May 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
SDM tried to capture government land, CO investigated
पाटन। बिहार थाना क्षेत्र में मंगलवार रात दो गांव के लोगों में हुए विवाद और मारपीट की घटना में बुधवार सुबह एसडीएम और सीओ बीघापुर ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। बताया गया कि पूर्व में खड़ंजा को लेकर विवाद चल रहा था। मंगलवार को कुछ लोग रामपुर गांव की सरकारी जमीन पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे थे इसपर संघर्ष हो गया। दोनों अधिकारियों ने घटना की पुनरावृत्ति न होने देने का निर्देश दिया। एसओ ने बताया कि अभी किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

मालूम हो कि बिहार थाना क्षेत्र के रामपुर और सांझामऊ गांव की सीमा पर जमीन के विवाद को लेकर मंगलवार रात रामपुर खरही निवासी रामलखन लोधी और सांझामऊ निवासी रामचंद्र के बीच विवाद और मारपीट हुई थी। पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों एक दूसरे पक्ष पर हमले का आरोप लगाया था। रामपुर गांव के लोगों ने रामचंद्र व उसके साथियों पर हमला करके कई लोगों को घायल करने के बाद खुद को बचाने के लिए अपने छप्पर में खुद ही आग लगाने के आरोप लगाए थे। बुधवार सुबह एसडीएम रनवीर सिंह और सीओ विजय आनंद मौके पर जांच करने पहुंचे। उन्होंने एसओ को सख्त कदम उठाने और घटना की पुनरावृत्ति रोकने का निर्देश दिया था। वहीं बिहार एसओ संदीप शुक्ला ने बताया कि अभी किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

वहीं घटना की कवरेज करने वाले पत्रकार को कुछ लोगों ने फोन करके धमकी दी है। पीड़ित ने अपर पुलिस अधीक्षक और सीओ से इसकी शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed