{"_id":"62605630dfccd5088205559f","slug":"sdm-inspection-in-goshala-unnao-news-knp692343168","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम ने गोशालाओं का किया निरीक्षण, मिली बदइंतजामी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम ने गोशालाओं का किया निरीक्षण, मिली बदइंतजामी
विज्ञापन
गोशाला का निरीक्षण कर निर्देश देते एसडीएम अंकित शुक्ला। संवाद
- फोटो : UNNAO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंजमुरादाबाद। एसडीएम बांगरमऊ ने बुधवार को तेरवा जहांगीराबाद और भिक्खनपुर गोपालपुर गोशाला का निरीक्षण किया। बीमार मवेशियों को धूप में रखने और चारे-पानी की व्यवस्था न होने पर उन्होेंने गोशाला संचालकों को फटकार लगाई।
एसडीएम बांगरमऊ अंकित शुक्ला बुधवार दोपहर तेरवा जहांगीराबाद गोशाला पहुंचे। वहां मवेशियों के लिए पानी का इंतजाम नहीं मिला। बीमार दो मवेशी धूप में पड़े मिले। उन्हें कर्मचारियों की सहायता से छाया में लिटाया गया। अभिलेख में 167 मवेशी दर्ज थे पर गोशाला में 125 मवेशी मिले। जिस पर एसडीएम ने नाराजगी जाहिर की।
बदइंतजामी पर गोशाला संचालक रंजीत कुमार को चारे-पानी का इंतजाम करने तथा मवेशियों के रखरखाव की समुचित व्यवस्था करने के कड़े निर्देश दिए। वहीं भिक्खनपुर गोपालपुर गोशाला में बीमार मवेशी धूप में पड़ा मिला। उसे छाया में पहुंचवाकर पशु चिकित्सक से उपचार कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
एसडीएम ने कहा कि दो दिन बाद फिर निरीक्षण किया जाएगा। अव्यवस्था मिली तो कठोर कार्रवाई की जाएगी।